Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फतेहपुर: सर्व समाज विकास समिति ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, बावनी इमली में राष्ट्रीय ध्वज फटा होने पर नाराजगी जता बदलवाने की उठाई मांग

 सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी 

*सर्व समाज विकास समिति ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, बावनी इमली में राष्ट्रीय ध्वज फटा होने पर नाराजगी जता बदलवाने की उठाई मांग*


बिन्दकी, फतेहपुर, सात्विक शुक्ला । सर्व समाज विकास समिति के पदाधिकारियों ने उप जिलाधिकारी के नाम सम्बोधित एक ज्ञापन तहसीलदार के समक्ष प्रस्तुत होकर सौंपा। ज्ञापन में ग्राम पारादान ब्लॉंक खजुहा स्थित शहीद स्थल बावन इमली प्रांगण में लगे ध्वज पोल में राष्ट्रीय ध्वज क्षतिग्रस्त फटा हुआ लगे होने की जानकारी दी। 

कहा कि राष्ट्रीय ध्वज राष्ट्रीय सम्मान को ठेस पहुंचा रहा हैं। यह जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियो की लापरवाही का नतीजा हैं। परिसर में लगे ध्वज पोल में नया राष्ट्रीय ध्वज लगवाये जाने एवं राष्ट्रीय सम्मान की रक्षा किये जाने की मांग की। साथ ही साथ ग्राम खजुहा स्थित बागबादशाही के प्राचीन ऐतिहासिक किले में लगे ध्वज पोल में राष्ट्रीय ध्वज जो सदैव लगा रहता था वह वर्तमान में नही लगा हैं। यह भी जिम्मेदार अधिकारियों, कर्मचारियों की लापरवाही का नतीजा हैं। पोल में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाये जाने की मांग की गयी। प्रांगण में वन विभाग का कार्यालय भी है। जहां मौखिक रुप से प्रकरण की शिकायत की गयी थी जिस पर संबंधित वन विभाग द्वारा मौखिक रुप से कहा गया कि उपरोक्त प्रकरण का संबंध उनके विभाग से नही हैं। उक्त प्रांगण खण्ड विकास अधिकारी ब्लॉंक खजुहा के संरक्षण में होने को बताकर गैर जिम्मेदाराना उत्तर वन विभाग द्वारा दिया गया। जबकि वन विभाग का भी दायित्व बनता हैं कि उक्त मामले को संज्ञान में लेकर संबंधित विभाग को सूचित किया जाना चाहिए था। 

इस मौके पर सर्व समाज विकास समिति के प्रबन्धक धर्मेन्द्र मिश्र, सचिव अनुराग मिश्र, लेखा निरीक्षक सात्विक शुक्ला, हिमांशु गुप्ता, शार्विल शुक्ला, नीता शुक्ला, पीएलवी ज्ञानेन्द्र मिश्र, भूत पूर्व सैनिक अनिल मिश्रा, नीरज कुशवाहा भी मौजूद रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe