Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

चित्रकूट/मानिकपुर: कांशीराम कालोनी में चोरों का तांडव, उखाड़ ले गए खिड़की-दरवाजे, जिम्मेदार खामोश

 कांशीराम कालोनी में चोरों का तांडव, उखाड़ ले गए खिड़की-दरवाजे, जिम्मेदार खामोश


ब्यूरो रिपोर्ट - पंकज तिवारी, TTN24 न्यूज़

चित्रकूट/मानिकपुर - बसपा शासनकाल में करोड़ों रुपये की लागत से बनाई गई कांशीराम कालोनी आज खंडहर बन चुकी है। कभी जरूरतमंदों के आवास के नाम पर बनाई गई यह इमारत अब चोरों की शरणस्थली बन चुकी है। बीते दिनों कालोनी में धावा बोलकर अज्ञात चोर खिड़की-दरवाजे तक उखाड़ ले गए, लेकिन न तो किसी ने रोका, न ही कोई कार्रवाई हुई।

जिम्मेदार अफसरों की चुप्पी अब सवालों के घेरे में है। वर्षों से यह आवासीय कालोनी जरूरतमंदों को आवंटित ही नहीं की गई, जिसकी वजह से यह जंगल और झाड़ियों के बीच खंडहर में तब्दील हो गई। हालात यह हैं कि सरकारी धन की बर्बादी और निगरानी के अभाव ने इसे अपराधियों के अड्डे में बदल दिया है।


स्थानीय लोग पूछ रहे हैं - "जब करोड़ों की योजना ऐसे ही बर्बाद होनी थी तो बनाई ही क्यों?"


तस्वीरें बोल रही हैं - कैसे सरकारी संपत्ति का चीरहरण कर रहे चोर, और जिम्मेदार बन गए हैं मूकदर्शक।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe