Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

जालौन: जालौन व रामपुरा बने यूपी के टॉप आकांक्षात्मक विकास खण्ड, मिलेंगे ₹20 करोड़ के पुरस्कार

 जालौन से बड़ी खबर 


*जिला संवाददाता श्याम करण*

*हेडलाइन* जालौन व रामपुरा बने यूपी के टॉप आकांक्षात्मक विकास खण्ड, मिलेंगे ₹20 करोड़ के पुरस्कार

 

 

*एंकर* मुख्यमंत्री योगी जल्द करेंगे सम्मानित, स्वास्थ्य व शिक्षा में शानदार प्रदर्शन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी योजना “आकांक्षात्मक विकास खण्ड” के तहत उत्तर प्रदेश के जालौन जिले ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। योजना की वार्षिक डेल्टा रैंकिंग 2024-25 में जिले के जालौन और रामपुरा विकास खण्ड ने पूरे प्रदेश में टॉप रैंक हासिल की है। इन दोनों खण्डों को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कुल ₹20 करोड़ की प्रोत्साहन राशि और पुरस्कार दिया जाएगा।

राज्य के नियोजन विभाग द्वारा जारी की गई इस डेल्टा रैंकिंग में प्रदेश के 108 आकांक्षात्मक विकास खण्डों का मूल्यांकन स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, बुनियादी ढांचा और सामाजिक विकास जैसे क्षेत्रों में वर्षभर के कार्यों के आधार पर किया गया।

इस सूची में जालौन विकास खण्ड ने समग्र प्रदर्शन में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि रामपुरा विकास खण्ड द्वितीय स्थान पर रहा।


सरकार की ओर से तय मानकों के अनुसार,


प्रथम स्थान प्राप्त खण्ड को ₹2.5 करोड़,


द्वितीय को ₹1.5 करोड़,


तृतीय को ₹1 करोड़,


अन्य चयनित खण्डों को ₹50 लाख की राशि दी जाएगी।


इन पुरस्कारों का उद्देश्य विकास खण्डों में चल रहे कार्यों को नई गति देना और अन्य खण्डों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है।


स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में सबसे आगे जालौन जनपद


रैंकिंग रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2024 से मार्च 2025 के बीच स्वास्थ्य एवं पोषण क्षेत्र में रामपुरा विकास खण्ड ने प्रदेश भर में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है, वहीं जालौन विकास खण्ड ने इस क्षेत्र में तीसरी रैंक हासिल की।


शिक्षा के क्षेत्र में भी जालौन विकास खण्ड ने राज्य में पहला स्थान प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है।


मुख्यमंत्री देंगे पुरस्कार


इस उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं इन विकास खण्डों को सम्मानित करेंगे और पुरस्कार राशि सौंपेंगे। मुख्यमंत्री ने पहले भी इस योजना को लेकर स्पष्ट किया है कि राज्य के पिछड़े क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने और विकास की गति को तेज करने के लिए यह योजना महत्वपूर्ण है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe