Type Here to Get Search Results !
BREAKING

कांकेर: परलकोट क्षेत्र में दो दिनों से हो रही लगातार बारिश से किसानों के चेहरे खिले। धान की रोपाई में मिली बड़ी राहत

 परलकोट क्षेत्र में दो दिनों से हो रही लगातार बारिश से किसानों के चेहरे खिले। धान की रोपाई में मिली बड़ी राहत।


संवाददाता/ स्वतंत्र नामदेव कांकेर ब्यूरो

परलकोट क्षेत्र में इस साल मौसम ने किसानों का भरपूर साथ दिया है, जिससे धान की खेती करने वाले अन्नदाताओं में खुशी की लहर है। आमतौर पर पानी की कमी के कारण रोपाई में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन इस बार समय पर हुई झमाझम बारिश ने किसानों की चिंता दूर कर दी है।


धान का थरा (नर्सरी) तैयार होते ही परलकोट और आसपास के इलाकों में लगातार मानसूनी बारिश जारी है। इससे किसानों के लिए रोपाई का काम बेहद आसान हो गया है। खेतों में पर्याप्त पानी होने से अब खेती-किसानी का काम पूरे जोर-शोर से चल रहा है। किसान अनिल दास, सुजय हालदार, भवतोष मजूमदार, तिलक, का कहना है कि अगर ऐसा ही मौसम रहा, तो इस साल धान की बंपर पैदावार होने की उम्मीद है। यह बारिश न सिर्फ वर्तमान रोपाई के लिए अमृत समान है, बल्कि भविष्य की फसल के लिए भी शुभ संकेत दे रही है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe