Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

ठाकुरगंगटी: भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक, गोड्डा के द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया

 भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक, गोड्डा के द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।


ठाकुरगंगटी झारखंड


राजकुमार किशोर

 09.06.2025 को भगवान बिरसा मुंडा के 125वीं शहादत दिवस के अवसर पर जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती अंजली यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से कदवा टोला अवस्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की शहादत हम सबों के लिए प्रेरणा के समान है। उन्होंने 25 वर्ष की अल्पायु में देश के लिए अपने जीवन की कुर्बानी दे दी। उनके कुशल नेतृत्व क्षमता और दृढ़ इच्छाशक्ति की बदौलत उस समय के ताकतवर सामंतों और अग्रेजों के विरुद्ध उलगुलान किया। भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर उन्हें शत शत नमन। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक, गोड्डा के द्वारा संबोधित करते हुए बताया गया कि भगवान बिरसा मुंडा अंग्रेजों के खिलाफ स्वराज के लिए आंदोलन किया था। अपने नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शिता के लिए ही उन्हें भगवान का दर्जा दिया गया। उनके शौर्य, साहस व पराक्रम को हम नमन करते हैं। मौके पर उपस्थित उप विकास आयुक्त,गोड्डा श्रीमती स्मिता टोप्पो, अपर समाहर्ता, गोड्डा श्रीमती प्रेमलता मुर्मू, अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा बैद्यनाथ उरांव जिला भू -अर्जन पदाधिकारी रितेश जयसवाल जिला आपूर्ति पदाधिकारी सह जिला नजारत उपसमाहर्ता श्रवण राम , जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती कंचन कुमारी भुदोलिया , जिला खेल पदाधिकारी डॉ0प्राण महतो सहित नगर परिषद के कर्मीगण के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe