Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

हरदोई: लाभार्थीप्रद योजनाओं का लाभ गरीबी रेखा के निचले पायदान के गरीब एवं असहाय लोगों को समय से उपलब्ध करायें:- सौम्या गुरूरानी

 लाभार्थीप्रद योजनाओं का लाभ गरीबी रेखा के निचले पायदान के गरीब एवं असहाय लोगों को समय से उपलब्ध करायें:- सौम्या गुरूरानी


चन्दगीराम मिश्रा 

हरदोई 

 हरदोई,तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी ने अवैध भूमि कब्जों की शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कानूनगो एवं लेखपालों को निर्देश दिये कि गांवों में सरकारी एवं अन्य व्यक्तियों की भूमि पर किये गये सभी अवैध कब्जों को चिन्हित करें और तहसीलदार एवं पुलिस बल की उपस्थित में सभी भूमि को कब्जा मुक्त करायें और अवैध कब्जा करने वालों के विरूद्व भूमाफिया एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही करें।

मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित जिलास्तरीय अधिकारियों से कहा कि सरकार लाभार्थीप्रद योजनाओं का लाभ गरीबी रेखा के सबसे निचले पायदान के गरीब एवं असहाय लोगों को समय से उपलब्ध करायें। उन्होने कहा कि अधिकारी अपने अधीनस्थों के साथ ग्रामों का भ्रमण कर अपनी विभागीय योजनाओं से ग्रामवासियों को जागरूक करें। पेंशन संबंधी शिकायतों पर उन्होने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये जिन निराश्रित महिलाओं, वृद्वों एवं दिव्यांगों की पेंशन किसी कारण बन्द हो गयी है उसकी जांच कराये और पात्रता के आधार पर पेंशन बहाल कराये। एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा, तहसीलदार सचीन्द्र शुक्ला, डीडीओ कमलेश कुमार, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी, बीडीओ, सीडीपीओ एवं थानाध्यक्ष आदि उपस्थित रहें।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe