Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

बाराबंकी: निजी वाहन से समाजसेवा अब पड़ेगा मंहगा, यूपी परिवहन विभाग वाहन मालिकों को असमाजिक बनाने में जुटा

 क्राइम ब्यूरो _ मोहम्मद अहमद 

जिला बाराबंकी 

*निजी वाहन से समाजसेवा अब पड़ेगा मंहगा, यूपी परिवहन विभाग वाहन मालिकों को असमाजिक बनाने में जुटा*


*निजी वाहनों पर कामर्शियल उपयोग के बहाने फिर रफ्तार पकड़ रहा सीज के दबाव का खेल*


*परिवहन विभाग विभिन्न मार्गो पर संघन चेकिंग के दौरान 14 निजी वाहन किए सीज*


बाराबंकी। अपना देश भारत भले ही कहता हो कि समाज सेवा करो, लोगों की जरूरत पर मदद करो लेकिन यूपी की योगी सरकार का संरक्षण नौकरशाहों यानी प्रशासनिक अधिकारियों पर कुछ इस तरह सर चढ़ कर बोल रहा है कि निजी वाहन रखना भी लोगों के लिए सर दर्द साबित होने लगा है। बड़ी बड़ी बसें भले ही डग्गामारी में सरकार को लाखों करोड़ों का चूना लगाएं लेकिन अगर निजी वाहन भाई चारे में किसी को मांगे दिया तो बेलगाम हो रहा प्रशासनिक अमला चालान, जांच में विश्वास नहीं रखता। अहम ब्रहास्मि की तर्ज पर सीधे सीज की कार्रवाई का दबाव बनाने लगा है। जबकि देखा जाए तो सीज की कार्रवाई कानूनविद ज्ञानियों की मानें तो बहुत ही सीरियस क्राईम में करना चाहिए ना कि निकले वसूली पर जिसने दिया उसको छोड़ा जिसने नहीं दिया वो सीज। इसका यह मतलब बिलकुल नहीं है कि अधिकारियों पर रिश्वतखोरी का आरोप लगाया जा रहा है। लेकिन भारी भ्रष्टाचार की उफनाई गंगा में ये क्या पकड़ने वाला ही तय करेगा कि उसने सही पकड़ा या गलत इसके लिए तो न्याय विभाग पर भी कुछ छोड़ना चाहिए। कम से कम सीज केस में तो जरूर, क्योंकि ये किसी कि व्यक्तिक स्वतंत्रता पर प्रशासनिक गुण्डागर्दी से अधिक कुछ नहीं कहा जा सकता। फिलहाल जानकारी अनुसार संभागीय परिवहन विभाग के अनुसार नियमो का अनदेखी कर फर्राटा भरने वाले वाहनो पर शिंकजा कसने मे जुटे जनपद के परिवहन विभाग का विशेष संघन चेकिंग अभियान में सोमवार को सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन प्रवर्तन अंकिता शुक्ला व यात्री मालकर अधिकारी रवि चन्द्र त्यागी की संयुक्त टीम ने लखनऊ-बाराबंकी, बाराबंकी-अयोध्या, बाराबंकी-गोण्डा समेत विभिन्न मार्गो पर संघन चेकिंग के दौरान 14 वाहनो को सीज किया। अभियान की जानकारी होने पर निजी वाहन संचालको मे हड़कम्प मच गया। इस सम्बन्ध मे एआरटीओ ने बताया कि ओवरलोड़, बिना रजिस्टेशन, प्राइवेट का व्यवसायिक उपयोग मिलने पर कुल 14 वाहनो को थानो मे निरुद्ध किया गया।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe