Type Here to Get Search Results !
BREAKING

जसवंतनगर/इटावा: भारतीय किसान यूनियन टिकैत कुंजपुरा में पंचायत का आयोजन हुआ, ग्राम पंचायत अध्यक्ष और न्याय पंचायत अध्यक्ष को चुना गया

 भारतीय किसान यूनियन टिकैत कुंजपुरा में पंचायत का आयोजन हुआ, ग्राम पंचायत अध्यक्ष और न्याय पंचायत अध्यक्ष को चुना गया 

रिपोर्ट मनोज कुमार 

जसवंतनगर/इटावा: भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की ओर से कुंजपुरा गांव में पंचायत घर पर एक किसान पंचायत का आयोजन किया गया। इस पंचायत में संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा किसानों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। पंचायत के निर्णयानुसार गयाप्रसाद को ग्राम अध्यक्ष और जगदीश कुमार को न्याय पंचायत अध्यक्ष चुना गया। पंचायत की अध्यक्षता जिला महासचिव चंद्रदीप ने की। 

बैठक में आगामी 16, 17 और 18 जून को हरिद्वार में होने वाले किसान महाकुंभ चिंतन शिविर की जानकारी दी गई और किसानों से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस महाकुंभ में भाग लें। यह चिंतन शिविर किसानों की समस्याओं, कृषि कानूनों और न्यूनतम समर्थन मूल्य जैसे अहम मुद्दों पर मंथन के लिए आयोजित किया गया है।

इस मौके पर तहसील अध्यक्ष रामौतार सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष शिवकुमार, तहसील उपाध्यक्ष मनोज कुमार, युवा जिला अध्यक्ष शैलम सिंह, सैफई तहसील अध्यक्ष केहरी सिंह, तहसील सचिव प्रवेश प्रजापति, तहसील उपाध्यक्ष विनीत कुमार और नगर अध्यक्ष जसवंतनगर मुन्नेश सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर अरविंद कुमार यादव ने भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की सदस्यता ग्रहण की। पंचायत में किसानों ने संगठन के प्रति आस्था जताई और अपने हक की लड़ाई को मजबूती से लड़ने का संकल्प लिया।



Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe