Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

बाराबंकी: लाखों रूपये के जेवर व नकदी लेकर चोर फरार, सो रहे सदस्यों को कमरे मे किया बंद

 क्राइम ब्यूरो_मोहम्मद अहमद 

जिला बाराबंकी 

लाखों रूपये के जेवर व नकदी लेकर चोर फरार, सो रहे सदस्यों को कमरे मे किया बंद*


हैदरगढ़, बाराबंकी। बीते दो दिनों मे लोनीकटरा थाना क्षेत्र मे लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया। जिससे मुकामी पुलिस की क्षेत्र में निगरानी गस्त भी सवालों के घेरे मे है।पूरा मामला लोनीकटरा थाना क्षेत्र के ग्राम तेजवापुर पोस्ट सरैया का है। जहाँ बीती रात चोरों ने घर की महिलाओं के जेवर समेत 15 हजार की नकदी पर भी हाथ साफ कर दिया। गाँव के निवासी रणवीर वर्मा ने मुकामी पुलिस को लिखित तहरीर देकर बताया कि 1 जून की रात जब परिवार के सदस्य छत पर सो रहे थे तभी अज्ञात चोर आये और घर के पीछे दीवार मे लगे वेंटीलेशन की सरिया काटकर घर मे दाखिल हो गये। घर में दाखिल हुए अज्ञात चोरों ने एक सोने का हार, एक सोने की जंजीर, एक जोड़ी सोने के कंगन, एक मंगलसूत्र, एक जोड़ी पायल, पांच जोड़ी चांदी की बिछिया, सोने का झाला समेत 15 हजार की नकदी चुरा चंपत हो गए। पीड़ित रणवीर के बताए अनुसार चोरों ने कमरे मे सो रहे परिवार के कुछ सदस्यों को कमरे के अंदर बंद कर दिया। जिसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। इसी बीच रात लगभग जब 3 बजे बूंदाबांदी शुरू हुई तो सभी लोग छत से उतरकर घर मे आये तब पता चला कि चोरी की घटना को अंजाम दिया जा चुका है। पीड़ित ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही करने की पुलिस से मांग की है। लोनीकटरा थाना प्रभारी दौमित्य सेन ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला है पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर लिया है, मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe