Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

बाराबंकी: प्रभारी निरीक्षक देवा, अजय कुमार त्रिपाठी की बड़ी कार्यवाही: अन्तर्जनपदीय ऑटो लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार, 8 बाइकें और स्कूटी बरामद

 क्राइम ब्यूरो _ मोहम्मद अहमद 

जिला बाराबंकी 

*प्रभारी निरीक्षक देवा, अजय कुमार त्रिपाठी की बड़ी कार्यवाही: अन्तर्जनपदीय ऑटो लिफ्टर गैंग का पर्दाफाश, दो शातिर गिरफ्तार, 8 बाइकें और स्कूटी बरामद*


देवा, बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देश पर जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत देवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना देवा की पुलिस टीम ने मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर अन्तरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो शातिर अभियुक्तों को दबोचते हुए उनके कब्जे से चोरी की 08 मोटरसाइकिलें व स्कूटी तथा मास्टर चाभियां बरामद की हैं।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान मो0 अकरम पुत्र मो0 असलम निवासी खदरा बड़ी पकड़िया, थाना मदेयगंज, लखनऊ और मो0 सरताज पुत्र जाबिर अली निवासी मोहल्ला हुज्जाजी-2, थाना देवा, बाराबंकी के रूप में हुई है। दोनों को पुलिस ने ग्राम खरेहटा के पास से धर दबोचा। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये शातिर चोर भीड़-भाड़ वाले इलाकों, पार्किंग स्थलों, सड़कों और पार्कों में खड़ी मोटरसाइकिलों को मास्टर चाभी से खोलकर चुरा लेते थे। फिर नंबर प्लेट, चेचिस नंबर व रंग बदलकर इन्हें कम दामों में बेच दिया करते थे। चोरी की गई बाइकें देवा क्षेत्र के कुर्सी रोड स्थित निर्माणाधीन मकानों और काशीराम कॉलोनी के पीछे छिपाकर रखी गई थीं।बरामदगी में शामिल वाहनः पैशन प्रो, स्प्लेंडर प्लस, सुपर स्प्लेंडर, अपाचे, स्प्लेंडर प्रो, एक्टिवा सहित कुल 08 वाहन—जिनके रजिस्ट्रेशन नंबर हैं:

UP34 AM6989, UP32 JC1783, UP32 CP0686, UP32 JZ4788, UP32 JX2474, UP32 ES0224, UP32 EC9533, UP32 AV9657, UP32 BL9948, UP32 EV3173, UP32 GK4952, साथ ही 03 मास्टर चाभियां भी बरामद की गईं। अपराधिक इतिहास भी रहा दागदार, मो0 अकरम पर लखनऊ के हजरतगंज, हसनगंज और सरोजनीनगर थानों में एनडीपीएस एक्ट और चोरी के कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं मो0 सरताज भी पूर्व में फतेहपुर थाना बाराबंकी में धोखाधड़ी के मामले में वांछित रहा है। इस कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार त्रिपाठी, उ.नि. छट्ठू चौधरी, हे.का. गुफरान उल्ला, का. सूरज जायसवाल, आलोक तिवारी, विनय सिंह और सुजीत कुमार की मेहनत रंग लाई और वाहन चोरों के गिरोह का भंडाफोड़ किया गया।इस शानदार कार्रवाई से न सिर्फ जनपद बाराबंकी में वाहन चोरी की वारदातों पर रोक लगेगी, बल्कि आम जनता को भी राहत मिलेगी। पुलिस की इस तत्परता और टीमवर्क के लिए जिलेवासियों ने सराहना की है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe