Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फर्रुखाबाद: अहिल्याबाई होल्कर ने धर्म समाज सेवा व जन कल्याण के किये कार्य l सांसद मुकेश राजपूत

 फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश

रेहान ख़ान रिपोर्टर 

9452755077


हैडलाइंस 

अहिल्याबाई होल्कर ने धर्म समाज सेवा व जन कल्याण के किये कार्य l सांसद मुकेश राजपूत 

फर्रुखाबाद में 30 मई 2025 दिन शुक्रवार को बढ़पुर स्थित मधुर मिलन में फर्रुखाबाद नगर पालिका परिषद द्वारा भारतीय जनता पार्टी के रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्री-जन्म शताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत नगर पालिका सम्मेलन आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत मुख्य वक्ता डॉ रजनी सरीन एवं कार्यक्रम की आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष वत्सला अग्रवाल ने संबोधित किया। कार्यक्रम के उपरांत सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए नगर पालिका के सफाई कर्मचारी एवं डूडा विभाग के अंतर्गत लाभार्थियों महिलाओं को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए।

    रानी अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया।

   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद मुकेश राजपूत ने कहा रानी अहिल्याबाई होलकर एक न्याय प्रिय शासिका थी जिन्होंने समाज में नारी को सिर्फ करुणा ही नहीं बल्कि शक्ति का रूप बताया था। वह नारी शक्ति के प्रतीक थी जिन्होंने शासन धर्म समाज सेवा और जन कल्याण के क्षेत्र में अद्वितीय कार्य किया भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो ऐसे राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाली महान विभूतियों को सच्ची श्रद्धांजलि देने का कार्य कर रही है भाजपा वीरांगनाओं संतों और समाज सुधारकों को स्मरण कर उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करती है।

   मुख्य वक्ता राष्ट्रीय परिषद की पूर्व सदस्य डॉ रजनी सरीन ने रानी अहिल्याबाई होल्कर ने बहुत संघर्षों से गुजर कर समाज और राष्ट्र की सेवा की उन्होंने अपने शासन में न्याय को प्राथमिकता देकर महिला सशक्तिकरण के मिसाल कायम की है।

  कार्यक्रम आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष वत्सल्या अग्रवाल ने कहा रानी अहिल्याबाई होल्कर ने अपने जीवन में महिला सशक्तिकरण धार्मिक स्थलों के निर्माण और गरीबों की सेवा को प्राथमिकता दी आज समाज में अहिल्याबाई होल्कर जैसे आदर्श की आवश्यकता है ताकि महिलाओं का सशक्तिकरण हो सके और समाज में समरसता कायम रहे। यह कार्यक्रम उनको सच्ची श्रद्धांजलि देता है।

  कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री धर्मेंद्र राजपूत ने किया इस अवसर पर पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार पूर्व विधान परिषद सदस्य मनोज अग्रवाल दुग्ध संघ अध्यक्ष सत्यपाल सिंह राजपूताना ग्रुप के अध्यक्ष ठाकुर वीरेंद्र सिंह राठौड़ पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कटियार अभियान संयोजक हिमांशु गुप्ता जिला महामंत्री डीएस राठौर फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रमला राठौर फर्रुखाबाद पूर्वी मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा स्वदेश पाल जिला पंचायत सदस्य कुलदीप पाल जिला उपाध्यक्ष ममता सक्सेना जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता जिला मंत्री अभिषेक बाथम पूर्व सभासद प्रबल त्रिपाठी जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी आदि लोग मौजूद रहे।

  *कमालगंज नगर पंचायत में आयोजित हुई गोष्ठी*

मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष फतेहचंद वर्मा एवं मुख्य वक्ता महिला मोर्चा महामंत्री हिना दवे की उपस्थिति में नगर पंचायत कमालगंज में रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्री-जन्म जयंती पर नगर पंचायत सम्मेलन का आयोजन हुआ।

मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष फतेह चंद्र वर्मा ने कहा आज हर जगह रानी अहिल्याबाई होलकर के आदर्श की प्रासंगिकता पर विस्तार से चर्चा की जा रही है भाजपा संगठन द्वारा चलाए गए इस अभियान से सभी जगह रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर आधारित कार्यक्रमों से उनके आदर्शों एवं विचारों को पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है वह नारी सशक्तिकरण का एक ऐसा उदाहरण है जिन्होंने न्याय और सुचिता की मिसाल कायम की है। केदारनाथ से लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर तक उनके द्वारा कराए गए जीणोद्धार आज भी ऐतिहासिक उदाहरण है उन्होंने जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए महिला सशक्तिकरण और शिक्षा के क्षेत्र में अनेकों कार्य किए।

  मुख्य वक्ता महिला मोर्चा जिला महामंत्री हिना दवे ने कहा पुरानी अहिल्याबाई होल्कर एक समाज सुधारक महिला थी उनके विचारों एवं आदर्श से प्रेरित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पौराणिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों को फिर से जीवंत करने का कार्य किया उसमें काशी विश्वनाथ बाबा केदारनाथ उज्जैन के महाकाल मंदिरों के उदाहरण है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसे स्थानों पर रानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमाओं को स्थापित किया।

  इस कार्यक्रम के अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष राज बेटी शंखवार सभासद बबली संजू पाल कमालगंज मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन देवदत्त राजपूत ने किया।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe