Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री ने पुंछ सेक्टर के गुरुद्वारा साहिब पर हुए हमले में चार लोगों की मौत पर किया दुख व्यक्त

 मुख्यमंत्री ने पुंछ सेक्टर के गुरुद्वारा साहिब पर हुए हमले में चार लोगों की मौत पर किया दुख व्यक्त


करमजीत परवाना,

चंडीगढ़.।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक गुरुद्वारा साहिब पर पाकिस्तान द्वारा की गई बमबारी के दौरान एक रागी सिंह समेत चार व्यक्तियों की मौत पर दुख व्यक्त किया है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां सभी की भलाई के लिए प्रार्थना की जाती है, उस पवित्र स्थान पर पाकिस्तान द्वारा की गई भयानक बमबारी के दौरान रागी सिंह भाई अमरीक सिंह, अमरजीत सिंह, रंजीत सिंह और रूबी कौर ने अपनी कीमती जान गंवा दी। हमले की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि वहशी कार्रवाइयों के दौरान पाकिस्तान द्वारा निर्दोष लोगों को निशाना बनाना दुर्भाग्यपूर्ण बात है। संकट की इस घड़ी में पीड़ितों के परिवारों के साथ सहानुभूति व्यक्त करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह उन सभी के लिए दर्दनाक पल है, जिन्होंने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में अपने प्रियजनों को खो दिया है।


पीड़ितों के परिवार के सदस्यों के साथ सहानुभूति व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने परमात्मा से प्रार्थना की कि वह इस दुख की घड़ी में इस बड़े और अपूरणीय नुकसान को सहने के लिए उन्हें शक्ति प्रदान करें और दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में निवास दें।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe