Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

चंडीगढ़: ऑपरेशन सिंदूर' के बाद हाई अलर्ट पर पंजाब, पंजाब में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द

 ऑपरेशन सिंदूर' के बाद हाई अलर्ट पर पंजाब, पंजाब में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द; '


ऑपरेशन सिंदूर' के बाद हाई अलर्ट पर पंजाब, 


सभी बड़े शहरों में सुरक्षा बढ़ाई गई।


करमजीत परवाना।

चंडीगढ़।

पाकिस्तान की सीमा से सटे पंजाब में सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी गई हैं। पंजाब पुलिस की तरफ से इस संबंध में सूचना जारी कर दी गई है। पाकिस्तान पर भारत की एयर स्ट्राइक के बाद सुरक्षा परिस्थितियों और पाकिस्तान के संभावित जवाबी खतरे के मद्देनज़र पूरा पंजाब हाई अलर्ट पर है। क्योंकि पाकिस्तान के साथ सीमा से सटे होने के कारण पंजाब में खतरा और बढ़ जाता है।


पाकिस्तान की सीमा से सटे होने के कारण पूरे पंजाब में खास सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है। खासकर अमृतसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा कारणों से अमृतसर एयरपोर्ट पूरी तरह बंद कर दिया गया है। एयर स्ट्राइक के बाद सभी उड़ानें यहां रद्द कर दी गईं हैं। वहीं अमृतसर एयरपोर्ट के पास सुरक्षा का कड़ा पहरा है। पंजाब के साथ-साथ हरियाणा और चंडीगढ़ में भी सुरक्षा को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। पाकिस्तान पर हमले के बाद हरियाणा में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।


वहीं फिलहाल पाकिस्तान में 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पूरा भारत हाई अलर्ट पर है। 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान की बदले की संभावित कार्रवाई को लेकर भारतीय सुरक्षा एजेंसियां एकदम चौकस हैं। अगर पाकिस्तान ऐसी कोई भी हिमाकत करता है तो भारत की तीनों सेनाएँ (भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना) उसे सबक सिखाने और माकूल जवाब देने के लिए तैयार हैं। तीनों सेनाओं को अलर्ट और एक्टिव मोड में रखा गया है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe