Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश : चकबंदी को निकली टीम भारतीय किसान यूनियन टिकैत के दबाव में बैरंग लौटी

 फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश   

संवाददाता रेहान ख़ान 

9452755077


*हेडलाइन: चकबंदी को निकली टीम भारतीय किसान यूनियन टिकैत के दबाव में बैरंग लौटी*

फर्रुखाबाद: मोहम्मदाबाद ब्लाक के ग्राम बराकेशव एवं पृथ्वी सिनोडा में विगत लगभग 3 वर्षों से चकबंदी की प्रक्रिया चल रही थी इन ग्रामों में चकबंदी न चाहने वालों की वोटिंग के आधार पर जीत हुई थी लेकिन प्रशासन अपनी है हठधर्मी कर रहा था कई बार किसानों और प्रशासन में नोक झोंक हुई आज सुबह बराकेशव के ग्राम वासियों को पता चला की चकबंदी के अधिकारी गांव में चकबंदी करने के लिए आ रहे हैं यह बात उन्होंने भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिला अध्यक्ष अजय कटियार को बताई जिला अध्यक्ष ने समस्त किसानों से कलेक्ट्रेट स्थित चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी के यहां पहुंच कर घेराव का आवाहन किया तब तक चकबंदी करने वाली टीम चकबंदी करने के लिए निकल चुकी थी जब चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी के कार्यालय पर जोनल उपाध्यक्ष प्रवाकांत मिश्रा सहित जिला अध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे तो वहां पर एडीएम न्यायिक ने तुरंत किसानों की बात पर संज्ञान लिया और चकबंदी पर निकली टीम को वापस बुलाया और आगे कहा कि अग्रिम आदेश तक वहां पर कोई भी चकबंदी का कार्य नहीं होगा और यदि आगे कोई कार्य होगा तो किसान यूनियन टिकैत के साथ वार्ता के बाद ही होगा जिस पर सभी किसान राजी हुए और फिर वापस लौटे |

इस अवसर पर कृष्ण गोपाल मिश्रा विमलेश शाक्य,अभय यादव,मोहम्मदाबाद ब्लाक अध्यक्ष संजय यादव बिजनेस, बढ़पुर ब्लॉक अध्यक्ष शिवराम शाक्य, विजय सिंह शाक्य कायमगंज ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप यादव,मनीष मिश्रा,सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे |

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe