Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

कैथल: भगवान परशुराम स्टूडेंट आर्गेनाईजेशन ने भगवान परशुराम जयंती पर निकाली शोभायात्रा, विधायक आदित्य सुरजेवाला ने शोभा यात्रा को दिखाई हरी झंडी

 भगवान परशुराम स्टूडेंट आर्गेनाईजेशन ने भगवान परशुराम जयंती पर निकाली शोभायात्रा, विधायक आदित्य सुरजेवाला ने शोभा यात्रा को दिखाई हरी झंडी 


बतौर मुख्यातिथि विधायक आदित्य सुरजेवाला ने शोभा यात्रा को दिखाई हरी झंडी 

रिपोर्ट मोहित गुलाटी

कैथल, 02 मई 2025

भगवान परशुराम स्टूडेंट आर्गेनाईजेशन कैथल ने आज भगवान परशुराम जयंती पर शोभा यात्रा निकाली। हनुमान वाटिका के प्रांगण में ब्राह्मण समाज के साथियों व भगवान परशुराम स्टूडेंट आर्गेनाईजेशन द्वारा एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें कैथल के विधायक आदित्य सुरजेवाला ने बतौर मुख्यातिथि पहुंचकर भगवान परशुराम की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर चरण वंदना की। आदित्य सुरजेवाला ने हनुमान वाटिका से ब्राह्मण धर्मशाला तक निकाली गई शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया।


आदित्य सुरजेवाला ने सभा में मौजूद सभी साथियों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के जी के चरित्र का स्मरण और अनुसरण कर कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में सफलता की ऊंचाइयों को हासिल कर सकता है। भगवान परशुराम अत्यंत समझदार, कल्याणकारी और धर्मरक्षक थे। भगवान परशुराम जी शास्त्र एवं शस्त्र विद्या के पूर्ण ज्ञाता रहे हैं। प्राणी मात्र का हित ही उनका सर्वोपरि लक्ष्य रहा। वह तेजस्वी, ओजस्वी, वर्चस्वी महापुरुष हैं। न्याय के पक्षधर होने के कारण भगवान परशुराम जी हमेशा अन्याय का विरोध करते रहे। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जी ने सदैव दीन दुखियों, शोषितों और पीडि़तों की निरंतर सहायता और रक्षा की है।


आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि हमें भगवान परशुराम के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। भगवान परशुराम का अनुसरण करने से जीवन में सफलता की प्राप्ति की जा सकती है।भगवान परशुराम ने हमेशा ही नर सेवा को नारायण सेवा की संज्ञा दी। 


उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने समाज में एकता कायम रखने का संदेश दिया है, जिस पर अमल का असली समय अब आ गया है। हमें समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के साथ साथ ऐसी महान विभूतियों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए हमें अपने जीवन को सार्थक बनाते हुए समस्त समाज में आपसी भाईचारे, एकता व अखंडता की मिशाल कायम करनी चाहिए। 


प्रोग्राम के संयोजक रवि शर्मा प्याेदा व समस्त टीम द्वारा मुख्यातिथि आदित्य सुरजेवाला को भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया और इस शोभा यात्रा को हरी झंडी दिखाने पर उनका आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में मुख्य तौर पर भगवान परशुराम स्टूडेंट आर्गेनाईजेशन प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद, जिला बार एसोसिएशन प्रधान संदीप शर्मा, दीपक निर्मल, पीएल भारद्वाज एडवोकेट, पार्षद सुशीला शर्मा, ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन जयपाल शर्मा, मोहन शर्मा क्योड़क, सतपाल शर्मा,  प्रवीण शर्मा को भी भगवान परशुराम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe