Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

बिहार बेगूसराय: चेरिया बरियारपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी की विस्तारित बैठक संगठन विस्तार एवं मंझौल अनुमंडल कांग्रेस भवन निर्माण पर चर्चा प्रखंड अध्यक्ष उदय प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

 बिहार विधानसभा चुनाव 2025

 बिहार बेगूसराय

 ब्यूरो मोहम्मद नबी आलम 


बिहार विधानसभा चुनाव 2025 चुनाव को लेकर अब कांग्रेस पूरी तरह से मजबूती के साथ मैदान में उतरने के लिए महागठबंधन को मजबूती बना रहे हैं..

 

चेरिया बरियारपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी की विस्तारित बैठक संगठन विस्तार एवं मंझौल अनुमंडल कांग्रेस भवन निर्माण पर चर्चा प्रखंड अध्यक्ष उदय प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अभय कुमार सिंह सार्जन ने कहा प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का देश के प्रति समर्पण उस दौर में देखने को मिलता था अंग्रेजों ने फूटी कौड़ी नहीं छोड़ी थी।

अपने दम पर विशाल भारत को एक सूत में पिरोकर बुनियादी सुविधा से लैश किया।

तभी तो कश्मीर से कन्याकुमारी तक अरुणाचल से गुजरात तक पंडित नेहरू सिर्फ हाथ हिलाकर निकल जाते थे महान जनता पूर्ण बहुमत दे देती थी।

आज के प्रधानमंत्री देश हित के बजाए पार्टी हित कारी कार्यों में लिप्त रहते हैं परिणामस्वरूप उन्हें नीच राजनीति का सहारा सत्ता पाने के लिए लेना पड़ता हैं।

बिहार में डबल इंजन की सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पार कर चुकी है।

एक एक कार्यकर्ता पांच पांच नए सदस्य बनाए।

कांग्रेस कमजोर हुई देश कमजोर हो रहा है देश की मजबूती के लिए अपने को सम्पन्न बनाए रखने के लिए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करना होगा।

कांग्रेस के जनप्रतिनिधि जन भावना से काम करते थे आज के शासक पार्टी हित में काम करता है। वोट के लिए लाश पर राजनीति धर्म पर राजनीति और अब तो हिन्दू महिलाओं के सुहाग 

की प्रतीक माता लक्ष्मी माता सीता एवं पार्वती के मान सम्मान सिंदूर पर नीच राजनीति शुरू है क्योंकि सर पर बिहार विधानसभा चुनाव है।

देश में पिछले ग्यारह सालों की तुलना में राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस की ओर आम जनों का रुझान बढ़ा है। 

कांग्रेस पार्टी के द्वारा 20 सूत्री कार्यक्रम चलाया गया था आज कागजों पर 20 सूत्री कार्यक्रम चल रहा है।

जितने भी जन कल्याणकारी योजना हैं सभी के लिए अलग अलग फंड की व्यवस्था कांग्रेस सरकार कर रखी थी।

कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए सार्जन ने कहा 30 मई तक बेगूसराय के सातों प्रदेश के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों से अवगत करवाते हुए कहा बहुत जल्द दलित बस्ती में पार्टी कार्यक्रम चलाएं। डॉक्टर श्रीकृष्ण सिंह इसी विधानसभा से हरिहर महतों को पार्टी का चुनाव चिन्ह देकर विधानसभा भेजने का काम किए उन्हें मंत्री बनने का मौका दिए जबकि सामान्य जाति से आने वाले दर्जनों उम्मीदवारों ने चुनावी अर्जी दायर की थी।

कांग्रेस पार्टी सभी जाति धर्म के हित को लेकर राजनीति की है। 15 जून की बैठक में अनुमंडल कांग्रेस कार्यालय निर्माण पर फैसला लिया जाएगा स्वागत भाषण राजेंद्र सिंह ने किया। संचालन अजय चौधरी

...जिला उपाध्यक्ष रामविलास सिंह सुबोध कुमार मुरलीधर मुरारी चुनचुन राय जिला प्रवक्ता रंजीत कुमार जिला महासचिव सतीश कुमार वीरू सचिव रामचंद्र सिंह स्थानीय प्रबुद्ध कार्यकर्ता अमोद कुमार पंकज कुमार शिशु प्रभात भारती उमेश सिंह कमल साहनी रामशंकर सिंह घनश्याम राय 

रामस्वरूप साहनी स्वतंत्रता सेनानी परिवार के सदस्य संजय कुमार किशोर शंभू रामदेव पोद्दार राजेंद्र महतो बिपिन सिंह, अरुण राउत सेवानिवृत शिक्षक राधेश्याम सिंह सहित दर्जनों नेताओं ने संबोधित किया। इस अवसर पर सैकड़ों प्रबुद्ध कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe