Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

बाराबंकी: ऑपरेशन सिंदूर" की सफलता को समर्पित तिरंगा यात्रा, जैदपुर में देशभक्ति का उमड़ा सैलाब

 क्राइम ब्यूरो_मोहम्मद अहमद 

जिला बाराबंकी: 

*"ऑपरेशन सिंदूर" की सफलता को समर्पित तिरंगा यात्रा, जैदपुर में देशभक्ति का उमड़ा सैलाब*


जैदपुर, बाराबंकी। भारतीय सेना के अद्वितीय साहस और पराक्रम का प्रतीक बने 'ऑपरेशन सिंदूर' की अभूतपूर्व सफलता और माँ भारती के वीर जवानों को समर्पित "तिरंगा यात्रा" का आयोजन मंगलवार को जैदपुर मंडल में किया गया। यह यात्रा नूर मोहम्मद इंटर कॉलेज थाना चौराहा जैदपुर से प्रारंभ होकर मुख्य बाज़ार होते हुए पानी की टंकी के पास सम्पन्न हुई।


 यात्रा का नेतृत्व नि. सांसद उपेंद्र सिंह रावत एवं भाजपा नेत्री उर्मिला सिंह रावत ने किया। पूरे मार्ग में देशभक्तों द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। वातावरण 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम्' जैसे नारों से गूंज उठा। इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष आशुतोष अवस्थी, राजकुमार सोनी (जिला संयोजक, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ), शिव स्वामी वर्मा (जिला संयोजक, श्रम प्रकोष्ठ), भाजपा नेता नीरज वर्मा, प्रेम प्रकाश द्विवेदी (मंडल अध्यक्ष जैदपुर), संजय अवस्थी (पूर्व मंडल अध्यक्ष जैदपुर), सरिता वर्मा (मंडल अध्यक्ष हरख), अरुण वर्मा (पूर्व मंडल अध्यक्ष हरख), रंजीत वर्मा (मंडल अध्यक्ष मसौली), केवल प्रसाद वर्मा (पूर्व मंडल अध्यक्ष मसौली), कमल पटेल (पूर्व मंडल अध्यक्ष कोठी), दिनेश चंद्र रावत (मंडल उपाध्यक्ष मसौली) सहित अनेक गणमान्य नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस देशभक्ति पूर्ण आयोजन में सैकड़ों की संख्या में देशभक्त नागरिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं, क्षेत्रीय प्रधानों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया, 

जिनमें प्रमुख रूप से रामकिशोर रावत, रामचंद्र रावत, आशीष द्विवेदी, दीपक निगम, विनय वर्मा (मंडल महामंत्री जैदपुर), प्रमोद शर्मा, मोहम्मद तालिब (मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा), अब्बू उमेर अंसारी, राशिद प्रधान, राजेन्द्र वर्मा, सत्यनाम वर्मा (प्रधान संघ अध्यक्ष), पंकज सिंह, अमित वर्मा, अनिल वर्मा, रामसिंह यादव आदि उपस्थित रहे। यह यात्रा ना केवल सेना के पराक्रम को नमन थी, बल्कि क्षेत्र में राष्ट्रीय गर्व और एकता की भावना को भी प्रकट करती है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe