ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर भाजपा ने निकाला तिरंगा यात्रा.
रिपोर्ट अरविन्द कुमार
कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव मुख्य रूप से मौजूद थे.जहां इस सम्मान यात्रा कार्यक्रम में भाजपा नेता,कार्यकर्ता समेत अन्य विभिन्न संगठनों से जुड़े हुए लोग शामिल रहे।उधर तिरंगा सम्मान यात्रा में 100 मीटर तिरंगा लेकर भारत माता की जय,वंदे मातरम सहित भारतीय जवानों का जयकारा लगाया गया। जहां यह तिरंगा यात्रा मुख्य मार्गो का भ्रमण करते हुए शहीद भगत सिंह चौक पूर्वी फाटक के समीप जाकर समाप्त हुआ।उधर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर देश के सभी तीनों अंगों के जवानों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत हिंदुस्तानी सेनाओं पाकिस्तान में घुसकर पाकिस्तानी आतंकवादियों के अड्डे को जमीदोज करने का काम किया है जो काबिले तारीफ है।वही पाकिस्तानी आतंकी का साथ देने वाले को भी भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है जिसमें हजारों ड्रोन, दर्जनों लड़ाकू विमान, मिसाइल,हवाई रक्षा प्रणाली सहित अन्य जमीदोज किया गया है।
मौक़े पर भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव, कमल कृष्ण भगत, भाजपा जिला अध्यक्ष उज्ज्वल मंडल, कमल महावर, गौतम यादव, पवन सिंह, पंकज घोष, सुरेश बजाज, श्रीनिवास यादव, रामानंद चौरसिया, राजीव चौधरी, कुसुमाकर तिवारी, राजेश मंडल, निर्मल प्रसाद, राजेश मंडल, विंदेश्वरी यादव, सूरज घोष, कृष्णा शर्मा, धीरेन पासवान, रविंद्र भगत, विक्की गुप्ता, कुंदन पासवान, बासुकी यादव, बंटी गुप्ता, चंद्रभान शर्मा, ओम प्रकाश पंडित, महिला जिला अध्यक्ष गरिमा साह, ललिता पासवान,कृष्णा महतो,चांदनी देवी,सहित शहर के कई लोग के आलवे भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.