बिहार बेगूसराय
ब्यूरो मोहम्मद नबी आलम
भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया
बेगूसराय कांग्रेस कार्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के पुण्यतिथि पर कार्यकर्ता नेता ने बेगूसराय में बढ़ रहे हैं गर्मी के बीच पानी. ठंडा पिलाकर हम लोगों को पिलाया गया.
भारत रत्न एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कांग्रेस भवन बेगूसराय में राजीव गांधी एक विचार.गोष्ठी का आयोजन किया गया एवं राहगीरों को तपती गर्मी में शीतल पेय पदार्थ पिलाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गांधी के तेल चित्र पर माल्यार्पण पश्चात प्रबुद्ध कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए सीनियर उपाध्यक्ष रामविलास सिंह ने उनके कृतित्व व्यक्तित्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा दूरदर्शी सोच के धनी इस सशक्त हस्ताक्षर ने वर्षों पहले भारत में सूचना क्रांति का बीज बोया।
आज वह बट वृक्ष बन चुका है।
जिला कांग्रेस के प्रवक्ता रंजीत कुमार मुखिया ने कहा राजीव गांधी पायलट पद संभालने के तुरंत बाद देश के प्रधानमंत्री पद को अपनी पूजनीय माता भारत के पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के मरणोपरांत संभाले तब आलोचक बोल रहे थे इस युवा से देश कैसे संभालेगा? लेकिन वैज्ञानिक सोच वाले राजीव गांधी ने कम उम्र में भारत को आधुनिकता से लवरेज किया।
एशिया के पटल पर भारत को स्थापित करने में कोई कसर बां की नहीं रखा उग्रवाद आतंकवाद का सफाया उनकी पहली प्राथमिकता रही।
इन्होंने खेती किसानी के क्षेत्र में नए प्रयोग भारतीयों के समृद्धि के लिए किया।
डेनमार्क से दुधारू गाय अमेरिका से उन्नत किस्म के बीज और कृषि आधुनिकीकरण के लिए नई-नई मशीन किसानों को मुहैया करवा कर नेक काम किया।
लखन पासवान ने कहा राजीव गांधी सामाजिक संरचना पर विशेष फोकस करते थे सभी जाति सभी वर्ग सभी धर्म के लोगों को एक भाव से देखते थे।
सैकड़ो राहगीरों को शरबत देकर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव कुमार गौरव राजू राजीव गांधी के भाव से अवगत करवा रहे थे।
चलती फिरते राहगीरों ने राजीव गांधी अमर रहे जब तक सूरज चांद रहेगा राजीव तेरा नाम रहेगा का नारा लगाते रहे।
राजू ने कहा देश के युवा प्रधानमंत्री युवाओं के प्रति सजग रहते थे और उन्होंने 18 वर्ष के युवाओं को मत देने का अधिकार देकर ऐतिहासिक कार्य किया।
इस अवसर पर राजेंद्र पासवान अनिल सिंह अधिवक्ता आलोक जगा अधिवक्ता जिला कोषाध्यक्ष सार्थक कुमार डोडो युवा नेता दीपक कुमार कश्यप राहुल कुमार दलित नेता राजदेव पासवान कांग्रेस नेता पंकज कुमार विक्रम कुमार सहित सैकड़ो प्रबुद्ध कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भवदीय...
रंजीत कुमार मुखिया
प्रवक्ता
जिला कांग्रेस कमेटी
बेगूसराय