कापसी : पुण्य श्लोक अहिल्या बाई होलकर की 300 वी जयंती पर साफ सफाई अभियान चलाया गया।
रिपोर्टर/ स्वतंत्र नामदेव कांकेर ब्यूरो
कापसी मंडल अध्यक्ष अजय बाछाड़ के नेतृत्व में पुण्य श्लोक अहिल्या बाई होलकर की 300 वीं जयंती के अवसर पर कापसी शिव मंदिर प्रांगण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा चलाए गए स्वच्छ अभियान के तहत साफ सफाई किया गया है।अभियान के दौरान मंडल अध्यक्ष के द्वारा अहिल्याबाई होलकर के जीवनी पर प्रकाश डाला गया।
इस साफ सफाई अभियान में मंडल अध्यक्ष कापसी अजय बाछाड़, दीपंकर दत्ता, अमर ब्रह्मचारी, तुषार सरदार, बिमल साहा, कृष्ण पद मण्डल, धीरज ढाली,कुणाल चक्रवर्ती, रंजित दास उपस्थित रहे।