Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

फतेहपुर: बाबू जगजीवन राम की जयंती एवं निषाद राज गुहु के अवतरण दिवस पर कांग्रेसियों ने किया आयोजन

 सुनील गुप्ता फतेहपुर यूपी 



बाबू जगजीवन राम की जयंती एवं निषाद राज गुहु के अवतरण दिवस पर कांग्रेसियों ने किया आयोजन* 


फतेहपुर: कांग्रेस कार्यालय ज्वाला गंज में पूर्व उप प्रधान मंत्री एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी बाबू जगजीवन राम की जयंती एवं निषाद राज महाराज गुहु के अवतरण दिवस के अवसर पर जिला एवं शहर कांग्रेस द्वारा एक संयुक्त कार्यक्रम आयोजित कर उनकी कृतियों का स्मरण करते हुए उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला।

आयोजित कार्यक्रम में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश द्विवेदी ने कहा कि आज देश का बड़ा ही शुभ दिन है कि प्रखर राजनीतिज्ञ एवं पूर्व उप प्रधान मंत्री बाबू जगजीवन राम जी की जयंती है और साथ ही भगवान राम के द्वारा मोक्ष प्राप्त करने वाले निषाद राज जी का अवतरण दिवस है। उन्होंने आगे कहा कि बाबू जगजीवन राम जी ने सदैव दलितों व पिछड़ों की लड़ाई में अग्रसर रहते हुए एवं राष्ट्र भक्ति में पिरोए हुए अपने को प्रतिष्ठापित किया एवं एक उप प्रधान मंत्री के रूप में देश प्रतिनिधित्व किया जो काबिले तारीफ है उसी प्रकार निषाद राज महाराज गुहु ने भी अपनी अनन्य भक्ति के बल पर मोक्ष की प्राप्ति की। 


आयोजन में उपस्थित शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने कहा कि बाबू जगजीवन राम जी एक अनन्य देश भक्त थे एवं अपनी मेहनत व कर्तव्य पारायणता के बल पर देश के उप प्रधान मंत्री पद का निर्वाहन किया साथ ही समाज के दबे कुचले लोगों की आवाज बन कर उन्हें अग्रिम पंक्ति पर लाने का पुरजोर प्रयास किया जो अतुलनीय है उन्होंने आगे कहा कि महाराज गुहु की भक्ति भी संसार के लिए प्रेरणा स्रोत है जिसका अनुशरण ही हमारे कल्याण का साधन है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुधाकर अवस्थी ने भी बाबू जगजीवन राम जी की राजनीतिज्ञ यात्रा का बखान करते हुए निषाद राज की भक्ति का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ नेता, हिदायत उल्ला खां, कैलाश द्विवेदी,शेख एजाज अहमद, प्रवक्ता देवी प्रकाश दुबे, आदि ने भी जगजीवन राम जी की कृतियों पर प्रकाश डाला आयोजन में मुख्य रूप सेओम प्रकाश कोरी, सैयद सहाब अली, सभासद सादाब अहमद, चौधरी मोइन राइन, देवेंद्र सिंह एडवोकेट, शैलेन्द्र सिंह,अमित श्रीवास्तव, राशिद सिद्दीकी, हम्माद हुसैन, अजय बच्चा, शब्बीर अहमद, नजमी कमर, कल्लू लोधी आदि लोग उपस्थित रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe