Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

जसवंतनगर/इटावा: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला स्तरीय कार्य समिति एवं समीक्षा की बैठक संपन्न हुई

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला स्तरीय कार्य समिति एवं समीक्षा की बैठक संपन्न हुई

रिपोर्ट एम एस वर्मा, मनोज कुमार 


 जसवंतनगर/इटावा: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की जिला स्तरीय कार्य समिति एवं समीक्षा बैठक नगर के एक मैरिज होम में संपन्न हुई जिसमें व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं और उनके निराकरण पर चर्चा हुई। 

           बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं होगा। व्यापारी हित में वह लगातार सेवारत हैं जनपद के विभिन्न गांव कस्बों नगर आदि में कुल मिलाकर 118 व्यापार मंडल की कमेटियों का गठन व संचालन किया जा रहा है। व्यापारी हित के लिए वह खुद को भी कुर्बान कर देंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यापारी को यदि किसी विभाग का कोई अधिकारी परेशान करे तो वह उन्हें अथवा पदाधिकारियों को शीघ्र सूचित करें। समस्याओं का हर संभव निस्तारण कराया जाएगा। 

           

नगर अध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने कहा कि वे यहां के व्यापारियों की समस्याओं के निस्तारण हेतु तत्पर हैं। हर संभव समस्याओं का समाधान करा रहे हैं। बलरई क्षेत्र के एक मामले को लेकर उन्होंने कहा कि समस्या के हल न होने पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा एसएसपी से मिलकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।

         

  राजीव माथुर ने सभी रोडवेज बसों को हाईवे चौराहे से निकाले जाने तथा फफूंद से अलीगढ़ जाने वाली मेमो ट्रेन को जसवंतनगर रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज दिलाए जाने के संबंध में ध्यानाकर्षण कराया तथा इस हेतु व्यापार मंडल के माध्यम से प्रयास किए जाने की मांग की। 

           

कार्यक्रम को महिला जिलाध्यक्ष सुनीता कुशवाहा, युवा जिलाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, जिला संरक्षक सुधीर श्रीवास्तव, जिला प्रभारी रवि पोरवाल, अवधेश द्विवेदी, ओम रतन कश्यप, अनिल प्रताप यादव ने भी संबोधित किया। युवा नगर अध्यक्ष अभिषेक यादव व इरशाद अहमद भी मंचासीन रहे। संचालन बटेश्ववरी दयाल प्रजापति ने किया। 

          पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता के अलावा दयाशंकर गुप्ता, आशीष चौरसिया, आलोक गांगलस बीना चौहान, रूबी शर्मा, रश्मि शाक्य, रिया दिवाकर आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe