Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

हरदोई: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमर सेनानी राजा नरपत सिंह को दी श्रद्धांजलि

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमर सेनानी राजा नरपत सिंह को दी श्रद्धांजलि।


चन्दगीराम मिश्रा 

हरदोई 



राजा नरपत सिंह स्मारक की झील को पक्षी विहार बनाने को घोषणा की।


दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बाबा साहब के संविधान । मा0योगी आदित्य नाथ


 हरदोई , माधोगंज विकास खण्ड के रुईयागढ़ी में अमर सेनानी राजा नरपत सिंह के विजय दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मा, मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी रहे। 

 मुख्य अतिथि ने अमर सेनानी राजा नरपत सिंह स्मारक स्थल पहुँच कर अमर सेनानी को पुष्प अर्पित किए। परिसर में मा ,मुख्यमंत्री जी के द्वारा पौध रोपण किया गया। 

वही आयोजित प्रदर्शनी में विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने दिव्यांगों को ट्राई साईकिल वितरित की साइकिल पाकर दिव्यांगों के चेहरे खिल उठे। मुख्य अतिथि द्वारा गोद भराई व अन्न प्राशन संस्कार कराया गया। 

क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू ने मा, मुख्य मंत्री जी को छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा व तलवार भेंट की। मा, मुख्य मंत्री जी ने 650 करोड़ रूपये की 729 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। तथा लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र व टूल किट वितरित किये। छात्राओं को योजनाओं के अंतर्गत टैबलेट व स्मार्ट फोन वितरित किये। 2 आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये। 

आवास योजना के लाभार्थियों को घर की चाभी दी गयी। साथ ही आयुष्मान कार्ड दिया गया। वही सम्बोधन में मा, मुख्य मंत्री ने भारत माता क जय कारे लगाए उन्होंने राजा नरपत सिंह को नमन करते हुए विजय दिवस की बधाई दी। कहा कि यह वर्ष संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में अमृत योजना को लेकर तरक्की कर रहा है। दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बाबा साहब के संविधान के कारण है। अपने सम्बोधन में उन्होंने शहीद मंगल पांडे, रानी झाँसी, नाना साहब व राजा नरपत सिंह जैसे शहीदों को याद करते हुए कहा कि हरदोई में राजा नरपत सिंह ने अंग्रेजों को पराजित करने का कार्य किया था। अमर सेनानियों के स्मारक आधुनिक भारत के तीर्थ हैं। गंगा एक्सप्रेस वे हरदोई की दिल्ली व काशी से दूरी कम होगी। टेक्सटाइल पार्क से मल्लावां के वस्त्र बुनकरों को बढ़ावा मिलेगा। वही महाकुम्भ की महिमा का वर्णन किया । मा, प्रधान मंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत पाँचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। अगले दो वर्षों में यह तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा। 

माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने कहा कि राजा नरपत सिंह की वीर भूमि में मा, मुख्य मंत्री जी का आशीर्वाद मिलना सौभाग्य की बात है। उत्तर प्रदेश आज देश का ग्रोथ इंजन बन चुका है। मा,मुख्य मंत्री जी ने प्रदेश को भय मुक्त राज्य बनाया मा, राज्य मंत्री उच्च शिक्षा श्रीमती रजनी तिवारी ने कहा कि आज विकास में उत्तर प्रदेश लम्बी छलांग लगा रहा है। हरदोई में भी विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमावती पीके वर्मा ने कहा कि मा, मुख्य मंत्री जी के नेतृत्व में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर हुई है। मा,सांसद जय प्रकाश ने कहा कि वह 35 साल से रुईया गढ़ी क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। मिश्रिख सांसद अशोक रावत ने कहा कि अमर सेनानी के किले का पर्यटन विकास कराया जाये। विधायक आशीष सिंह आशू ने कहा कि क्षेत्र की जनता की इच्छा थी कि पूज्य मुख्यमंत्री जी इस शौर्य भूमि पर आएं। आज उनकी इच्छा पूरी हो गयी। उन्होंने स्मारक को पर्यटन स्थल के रूप विकसित करने की माँग की है। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि भारत का गौरव विश्व स्तर पर बढ़ा है मा, परिवहन मंत्री दयाशंकर, मा, विधान परिषद सदस्य इंजी, अवनीश कुमार सिंह, मा,विधान परिषद सदस्य अशोक अग्रवाल विधायक सवायजपुर माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू, मा, विधायक गोपामऊ श्याम प्रकाश, मा, जिला पंचायत अध्यक्ष उन्नाव शकुन सिंह, व अन्य गणमान्य जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन व उनकी टीम लगातार व्यवस्थाओं में लगी रही।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe