Type Here to Get Search Results !
BREAKING

अजीतमल औरैया: अधिवक्ता लाल जी दुबे के पिता के आकस्मिक निधन से अधिवक्ताओं में शोक की लहर

 अधिवक्ता लाल जी दुबे के पिता के आकस्मिक निधन से अधिवक्ताओं में शोक की लहर


रिपोर्ट दीपक अवस्थी 8057802581


पैतृक निवास गोहानी कला में अंतिम संस्कार प्रातः 9 बजे किया जाएगा


अजीतमल औरैया। अजीतमल तहसील क्षेत्र अंतर्गत गोहानी खुर्द निवासी हाल निवास कस्बा आजाद नगर निवासी एडवोकेट अजय दुबे उर्फ लाल जी दुबे के पिता जी स्वर्गीय कुंज बिहारी दुबे की आकस्मिक निधन से नगर में शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वर्गीय दुबे जी करीब एक सप्ताह पूर्व बीमारी से ग्रसित थे जिनका ईलाज कानपुर के हेलट हॉस्पिटल में चल रहा था। हॉस्पिटल से स्वस्थ होकर अपने निज निवास आजादनगर अजीतमल करीब शाम 6 बजे पहुंचे, आधा घंटे बाद अचानक हृदय गति रुक जाने से अचानक निधन हो गया। नगर में मृत्यु की सूचना फैलते ही नगर वासियों,अधिवक्ताओं, नगर के संभ्रांत आदि लोगो का ताता लगना शुरू हो गया। अंतिम संस्कार 27 मार्च दिन गुरुवार सुबह करीब 9 बजे पैतृक निवास गोहानी कला में किया जाएगा।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe