Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

इटावा/जसवंतनगर: मोटरसाइकिल पर लिफ्ट देकर पशु व्यापारी की काटी जेब।

 संवाददाता: एम.एस वर्मा, इटावा ब्यूरो चीफ, सोशल मीडिया प्रभारी, 6397329270

  मनोज कुमार जसवंतनगर

जसवंत नगर। राष्ट्रीय राजमार्ग पर लिफ्ट देकर बाइकर्स गैंग ने एक पशु व्यापारी को अपनी बाइक पर बिठाकर उसकी जेब साफ कर दी और कुछ आगे चलकर उसे बाइक से उतर कर रफूचक्कर हो गए।

        विवरण के अनुसार क्षेत्र के ग्राम नगला ताल निवासी पशु व्यापारी शिशुपाल सिंह पुत्र साधू सिंह सुबह अपने तीन बकरों को ऑटो से लेकर बकरी बाजार में बेचने के लिए आया था उसने अपने बकरे 49 हजार में जसवंत नगर की बकरी बाजार में बेच दिए और रुपए अपनी जेब में रखकर वहां से पैदल राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपने गांव के लिए चल दिया ।

Crimediaries9 The real crime stories on YouTube

Plzzz subscribe the channel for more videos

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप बाइक पर सवार दो लोगों ने पीछे से आकर उससे आगरा मार्ग के बारे में पूछा और उससे कहा कि तुम चाहो तो इसी मार्ग पर आगे तुम्हें छोड़ देंगे। बाइकर्स ने उन्हें उसे बाइक पर बीच में बिठा लिया और जसवंत नगर कस्बे से थोड़ा आगे बाइक रोककर पशु व्यापारी से उतरने को कहा। पशु व्यापारी शीशपाल वहां जैसे ही बाइक से उतरा वैसे ही बाइकर्स अपनी बाइक को दौड़ा कर रफूचक्कर हो गए। उसने जब अपनी जेब की ओर देखा तब उसकी समझ में आया कि वह बाइकर्स गैंग का शिकार हो गया है। उसने वहां पर शोर मचाया लेकिन तब तक बाइकर्स बाइक दौड़ाते हुए आंखों से ओझल हो चुके थे । बाद में उसने थाना जसवंत नगर पहुंचकर अपने साथ हुई घटना के संबंध में तहरीर दी है। पीड़ित पशु व्यापारी के अनुसार बाइकर्स काले रंग की पैशन प्रो बाइक पर सवार थे तथा आगे चल रहा बाइक सवार हेलमेट लगाए हुए था। यह घटना सुबह लगभग साढ़े 10 बजे घटित हुई बताई गई है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe