Type Here to Get Search Results !
BREAKING

बोकारो: बोकारो में विधिक सेवा द्वारा District Level Multi Stakeholders Consultation अंतर्गत POCSO Act विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।


बोकारो राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली, झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो श्री अनिल कुमार मिश्रा के निर्देशानुसार आज दिनांक -25.01.2025 को न्याय सदन, बोकारो में District Level Multi Stakeholders Consultation अंतर्गत POCSO Act विषय पर एक कार्यशाला और मध्यस्थता जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
कार्यशाला का उद्घाटन माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, बोकारो द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 

Crimediaries9 The real crime stories on YouTube

Plzzz subscribe the channel for more videos

इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय श्री अरविंद कुमार, अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम बोकारो श्री पवन कुमार, अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय बोकारो, श्री दीपक कुमार बरनवाल, अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय बोकारो श्री देवेश कुमार त्रिपाठी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो सहित अन्य सभी न्यायिक पदाधिकारीगण, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय बोकारो श्री अनिमेष कुमार गुप्ता, उपाधीक्षक सीसीआर श्री शकील आबिद सम्स, Chief LADC बोकारो श्री आनंद वर्धन, अन्य LADC, अन्य अधिवक्ता गण, सरकारी विभागों के पदाधिकारीगण, पुलिस विभाग के पदाधिकारी गण, कर्मचारीगण, पी०एल०वी आदि उपस्थित रहे।        

उक्त कार्यशाला में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय बोकारो श्री देवेश कुमार त्रिपाठी के द्वारा पोक्सो एक्ट के तहत कानून की बारीकियां बताई गई, तो वहीं पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय बोकारो श्री अनिमेष कुमार गुप्ता, उपाधीक्षक सीसीआर श्री शकील आबिद सम्स अन्वेषण के तौर तरीके की आवश्यक प्रक्रिया है और सजा के प्रावधान के विषय में जानकारी दी गई। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो श्री अनुज कुमार द्वारा अन्य आवश्यक पहलू एवं मध्यस्थता के विषय में बहुमूल्य जानकारी दी गई।
साथ ही आज जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा PLV प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इसमें बोकारो जिले के सभी थानो/पंचायत व प्रखंड विधिक सेवा केंद्र/अन्य पदस्थापित पारा लिगल वॉलिंटियर्स/ अधिकार मित्रों को प्रशिक्षण दिया गया।
आज ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाता जागरुकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर मतदान की अवश्यकता व उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। साथ ही सचिव महोदय द्वारा उपस्थित मध्यस्थ/ पैनल अधिवक्ता/ LADCs/ कर्मचारीगण/ PLVs को मतदाता शपथ दिलाया गया। 

उक्त जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो द्वारा दी गई।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe