Type Here to Get Search Results !
BREAKING

इटावा/जसवंतनगर: बाइक की टक्कर से महिला की मौत।

 संवाददाता: एम.एस वर्मा, इटावा ब्यूरो चीफ, सोशल मीडिया प्रभारी, 6397329270

  मनोज कुमार जसवंतनगर

जसवंतनगर के नगला कन्हैई गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 32 वर्षीय महिला की जान चली गई। मृतका की पहचान मनोहर लाल की पत्नी लाड़ो के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब लाड़ो सुबह के समय सर्विस मार्ग पर शौच के लिए जा रही थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी।

घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक ललित कुमार चतुर्वेदी मौके पर पहुंचे और घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू किया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। महिला की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया।

Crimediaries9 The real crime stories on YouTube

Plzzz subscribe the channel for more videos

इलाज के दौरान महिला की जान गई

पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। बाइक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में शौचालय की सुविधा की कमी और सड़क सुरक्षा के मुद्दे को सामने ला दिया है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe