Type Here to Get Search Results !
BREAKING

इटावा/जसवंतनगर: सावित्री बाई फुले की 194 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।

 संवाददाता: एम.एस वर्मा, इटावा ब्यूरो चीफ, सोशल मीडिया प्रभारी, 6397329270

  मनोज कुमार जसवंतनगर


जसवंतनगर/इटावा। वीरांगना झलकारी बाई शिक्षा एवं विकास मिशन ट्रस्ट द्वारा संचालित फ्री ट्यूशन क्लासेज में राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले की 194 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।

            लुधपुरा मोहल्ले में आयोजित उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष सत्यनारायण शंखवार ने ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले के चित्र पर पुष्पहार अर्पित कर उनको नमन किया। उन्होंने सावित्रीबाई फुले के सामाजिक योगदान का परिचय दिया और बच्चों से अपील की कि वो देश के महानायकों के विचारों को ख़ुद में ढालें और देश के अच्छे नागरिक बनें। 


        विशिष्ट अतिथि समाजसेवी प्रेम कुमार शाक्य ने कहा कि बेटियों को शिक्षित करना अत्यंत आवश्यक है। महिलाओं के लिए शिक्षा की शुरुआत करने वालीं सावित्रीबाई फुले के संघर्ष व योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने बाल विवाह एवं सती प्रथा के खिलाफ भी आवाज उठाई थी। 

         कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश शंखवार ने की। शिक्षक जागेश्वर दयाल, अवनीश कुमार व सुखदेवी शंखवार आदि ने राष्ट्रमाता सावित्री बाई फुले के जीवन चरित्र व सामाजिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। 

           इस अवसर पर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष सूरज सिंह, सदस्य अतिन कुमार पप्पू, ब्रजेश कुमार, अवनीश कुमार, दीपा, आरती शंखवार आदि मौजूद रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe