Type Here to Get Search Results !
BREAKING

इटावा/जसवंतनगर: दर्दनाक सड़क हादसे में 48 वर्षीय महिला की मौत।

संवाददाता: एम.एस वर्मा, इटावा ब्यूरो चीफ, सोशल मीडिया प्रभारी, 6397329270

  मनोज कुमार जसवंतनगर

 


तेज रफ्तार वाहन ने महिला को कुचला

 पशुओं के लिए चारा लेने जा रही थी

 रोड पार करते समय हादसा चालक फरार 

जसवंतनगर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 48 वर्षीय महिला की जान चली गई। मृतका की पहचान ओमवती के रूप में हुई है, जो अपने जानवरों के लिए चारा लेने के दौरान सड़क पार कर रही थीं। इटावा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Crimediaries9 The real crime stories on youtube

Plzzz subscribe the channel for more videos

11 साल से मायके में रह रही थी महिला 

मृतका के पुत्र राहुल कुमार ने बताया कि उनकी मां पिछले 11 सालों से अपने मायके ग्राम दुढहा में रह रही थीं। उनका विवाह आगरा के फतेहाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर निवासी वासुदेव के साथ हुआ था। पारिवारिक कलह के चलते वह 2012 से अपने पति से अलग रह रही थीं। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी है। इस दुर्घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe