Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

सुल्तानपुर: सिटी मजिस्ट्रेट विदुषी सिंह का मानवीय चेहरा आया सामने, मदद को बढ़ाया हाथ।

संवाददाता: शुभम् 



सिटी मजिस्ट्रेट विदुषी सिंह का मानवीय चेहरा आया सामने, मदद को बढ़ाया हाथ

शनिवार को सुल्तानपुर जिला मुख्यालय के अन्नदाता किसान यूनियन के बैनर तले जिलाध्यक्ष हरीश चंद्र शुक्ल के नेतृत्व में करीब 50 से ज्यादा लोग विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे थे, किसानों की मांगों को लेकर धरने पर बैठने की सूचना सिटी मजिस्ट्रेट विदुषी सिंह को मिली तो वह धरनास्थल पर पहुंची और किसानों से मांगपत्र लिया।

इस दौरान सुल्तानपुर सिटी मजिस्ट्रेट विदुषी सिंह का मानवीय चेहरा सामने आया दरअसल किसान आंदोलन में धरने पर बैठी एक महिला जो उठने में मदद को हाथ बढ़ा रही थी तो सिटी मजिस्ट्रेट विदुषी सिंह ने हाथ आगे बढ़ाते हुए महिला को उठने में मदद की। इस मामले में किसान नेता अवधेश सिंह ने कहा बहुत सारे अधिकारियों आज तक हम लोगों का पाला पड़ा, लेकिन ऐसी सरलता और सज्जनता हमने किसी अधिकारी में नहीं देखी जैसे उन्होंने हमारे आम किसान को हाथ देकर उठाया इसके लिए उनकी बहुत - बहुत प्रशंसा करते है और उनको शुभकामना देते है।
किसान धरने में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष राम लगन पांडे, जिला संरक्षक राम निहूर मिश्र, रियाज अहमद, इदरीश खान, गनी प्रसाद सहित करीब 50 लोग उपस्थित रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe