Type Here to Get Search Results !
BREAKING

फर्रुखाबाद: माफिया अनुपम दुबे का भाई अनुराग दुबे सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पहुंचा थाने।

  संवाददाता: रेहान खान,9452755077


माफिया अनुपम दुबे का भाई अनुराग दुबे सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पहुंचा थाने

 फर्रुखाबाद 1 दिसंबर। थाना मऊदरवाजा अनुराग दुबे उर्फ डब्बन पुलिस रिकॉर्ड में चल रहा था फरार

 पुलिस ने अनुराग दुबे पर 50 हजार का इनाम किया था घोषित

 अनुराग दुबे पर पुलिस ने कुछ दिन पूर्व मकान पर 82 की कार्रवाई का नोटिस किया था चस्पा l

सुप्रीम कोर्ट ने अनुराग दुबे पर की गई कार्रवाइयों पर पुलिस को लगाई थी फटकार I

सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार विवेचक ने मोबाइल व्हाट्सएप पर मैसेज भेज कर बयान के लिए था थाने बुलाया l

विवेचक को बयान देने के लिए अनुराग दुबे पहुंचे थाना मऊदरवाजा l डब्बन दुबे ने पुलिस को दिए बयान: अदालत को दिया धन्यवाद I इनामी अपराधी अनुराग उर्फ डब्बन दुबे ने ने आज पुलिस को बयान दे दिए हैं।

  वाइट अनुराग दुबे उर्फ डब्बन अपराधी
डब्बन दुबे कार से करीब डेढ़ बजे थाना मऊदरवाजा पहुंचे। उन्होंने मुकदमे के विवेचना को अपने बयान दिए। विवेचन आरोपी अनुराग दुबे के आने का इंतजार कर रहे थे। बताया जाता है की डब्बन दुबे ने विवेचक को आने की फोन पर पहले ही जानकारी दे दी थी। डब्बन दुबे के पहुंचने पर ड्रोन कैमरे से थाना परिसर की निगरानी की गई।

डब्बन दुबे ने मीडिया को बताया की सुप्रीम कोर्ट के आदेश से उनको 1000 प्रतिशत न्याय मिलेगा। उन्होंने न्याय देने के लिए सुप्रीम कोर्ट के प्रति धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया की पुलिस ने उनके ऊपर अनेकों फर्जी मुकदमे कायम किए हैं।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe