Type Here to Get Search Results !
BREAKING

शेखपुरा: गोलीबारी से दहला कारे गांव,छठ घाट से लौटने के दौरान गोलीबारी में, दो घायल।

 संवाददाता: रंजन कुमार

गोलीबारी से दहला कारे गांव,छठ घाट से लौटने के दौरान गोलीबारी में, दो घायल 

जांच में जुटी पुलिस,केस उठाने को लेकर गोलीबारी का लगा आरोप

शेखपुरा जिले के नगर थाना क्षेत्र के कारे गांव में गोलीबारी की घटना में एक नाबालिग सहित दो लोग जख्मी हो गए। बताया जाता है कि मुकदमा उठाए जाने के सवाल पर दबंगों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दे फरार हो गई। जबकि गोलीबारी की इस घटना में दो जख्मी हो गए।स्थानीय लोगो द्वारा आनन- फानन में घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहा चिकित्सकों ने एक को चिंताजनक स्थिति में पावापुरी विम्स रेफर किया है।

घटना के बाद पीड़ित के परिजनों ने बताया कि दीपावली के दिन किसी बात को लेकर मारपीट की घटना हुई थी। जिसके बाद केस दर्ज कराया गया। जबकि दबंग द्वारा बराबर केस उठाए जाने का दबाव बना रहा हैं। और केस नहीं उठाए जाने पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया।
घटना के बाद गांव में तनाव की स्तिथि है। जबकि इस संबंध में एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस मामले में शामिल आरोपी की पहचान कर ली है! जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा। जबकि पुलिस घटना के बाद गांव में लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द हो आरोपी की गिरफ्तारी का दावा किया है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe