Type Here to Get Search Results !
BREAKING

फतेहपुर: तेरी पार करेंगे नइया, श्रीकृष्ण कन्हैया।

संवाददाता: सुनील गुप्ता  यूपी 



तेरी पार करेंगे नइया, श्रीकृष्ण कन्हैया

छठवें दिन भगवान लीलाधर अखिलेश्वर की सोलह कलाओं की सुनाई कथा

फतेहपुर,जिले के अशोकनगर धान मिल में चल रही श्रीमद भागवत कथा के छठवें दिन परम पूज्य गुरू महाराज डा0 विद्यासागर शुक्ल ने भगवान लीलाधर अखिलेश्वर की सोलह कलाओं की विस्तृत कथा अपने मुखारबिंदु से सुनाई। जीवन में श्रीमद भागवत पुराण के महत्व के बारे में भी बताया। सुदामा चरित्र का आनंद दायक व मार्मिक कथा सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। आज की कथा में रूकमिणी विवाह कर रंगारंग भक्तिमय वर्णन किया।


जिसमें घण्टों पुष्प वर्षा की गई। पुष्प वर्षा से पूरा भागवत कथा पण्डाल भर गया। श्रोताओं ने फूलों की होली का सुखमय आनंद लिया और श्रीमद भागवत कथा को सुनकर भाव-विभोर हो गए। आज की कथा का श्रवण करने नई दिल्ली से देश के प्रतिष्ठित चार्टर एकाउंटेंट व अंसल एपीआई के सीएफओ प्रशांत कुमार कथा आगमन हुआ। जिसमें आयोजक व परीक्षित अनामिका शुक्ला व अमित शुक्ला, संजीव सिंह राणा, दीपक मिश्रा, शुभम शुक्ला, राहुल मिश्रा, वैभव मिश्रा, गणेश कुमार, विकास मिश्रा ने फूल-मालाओं से लादकर स्वागत किया।

प्रशांत कुमार ने परमपूज्य व्यास डा0 विद्यासागर शुक्ल का पूजन किया। अपने संबोधन में कहा कि श्रीमद भागवत कथा सुनने मात्र से ही समस्त कष्ट समाप्त हो जाते हैं। भागवत कृपा से प्रत्येक व्यक्ति की मनोकामना पूर्ण हो जाती है। परीक्षित अमित शुक्ला व अनामिका शुक्ला ने समस्त श्रोताओं का आभार व्यक्त किया। विशिष्ट लोगों का माल्यार्पण करके स्वागत किया। धूमधाम से रूकमिणी विवाह को सम्पन्न कराया। भागवत कथा सुनने वाले समस्त श्रोताओं पर पुष्प वर्षा की। बताया कि कल कथा के सातवें व अन्तिम दिवस में सुदामा चरित्र व परीक्षित के मोक्ष की कथा का वर्णन किया जाएगा। जिसमें अधिक से अधिक लोगों को आने का आहवान किया।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe