Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

शेखपुरा: पांच दिवसीय विष्णुधाम महोत्सव का शुभारंभ।

 संवाददाता: रंजन कुमार 



पांच दिवसीय विष्णुधाम महोत्सव का शुभारंभ

एडीएम एसपी ने संयुक्त से किया शुभारंभ

शेखपुरा जिला में कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित विष्णुधाम महोत्सव बरबीघा प्रखंड के सामस ग्राम स्थित विष्णुधाम का समारोहपूर्वक मनाया गया।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में अपर समाहत्र्ता, उप विकास आयुक्त सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की गई तदोपरांत दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। उतर भारत का बाला जी कहे जाने वाले सामस स्थित ऐतिहासिक विष्णुधाम को पर्यटन के मानचित्र पर स्थापित करने के क्रम में प्रत्येक वर्ष महोत्सव के रुप में मनाया जाता है जिसमें बाहरी कलाकारों के साथ साथ स्थानीय कलाकारों द्वारा धार्मिक गीत, भजन, लोकगीत आदि की प्रस्तुति की जाती है।
इसी क्रम में मंगलवार को गायिका स्मृति सिन्हा ने अपने खूवसूरत एवं कर्ण प्रिय भक्ति गीत एवं लोकगीतों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बाहर से आये अन्य कलाकारों में लाल किशोर कुमार उर्फ शिवम एवं सुरेश शेखर ने भी अपनी प्रस्तुति से लोगों को काफी आकर्षित किया। इस कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया तथा स्वागत गान, गीत, संगीत नृत्य सहित अन्य मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर अपर-समाहत्र्ता ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से शेखपुरा के इस ऐतिहासिक स्थल को पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाना लक्ष्य है। इसके लिए प्रत्येक वर्ष देवोत्थान एकादशी को विष्णुधाम महोत्सव मनाया जाता है। पुराकालीण इस स्थल की खोज तालाब की खुदाई के दौरान हुई थी। सरकार एवं स्थानीय लोगों के प्रयास से आज यह महोत्सव पूरे धूमधाम से मनाया जाता है
कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन द्वारा मुक्कमल तैयारी की गई थी। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जहाँ अपर समाहर्ता,की अध्यक्षता में 6 सदस्यीय आयोजन समिति का गठन कर सभी आवश्यक तैयारियों कराने का निदेश दिया गया था। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी शेखपुरा को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, से समन्वय स्थापित कर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सा पदाधिकारी, चिकित्सा कर्मी एवं जीवन रक्षक दवाईयों के साथ एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर संजय कुमार,उप विकास आयुक्त, कुमार भारती ,वरीय उप समाहत्र्ता सह-जिला जन-संपर्क पदाधिकारी वरीय उपसमाहत्र्ता धर्मराज विष्णुधाम न्यास समिति के अध्यक्ष डाॅ॰ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह सहित जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में स्थानीय एवं जिले भर से आये श्रद्धालु आदि उपस्थित रहे।

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement

Advertisement Advertisement


Advertisement Advertisement
Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe