Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

हापुड़: कांग्रेसियों ने मनाया संविधान दिवस, अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि।

 संवाददाता: अतुल त्यागी



कांग्रेसियों ने मनाया संविधान दिवस, अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

हापुड़।आज दिनांक 26 नवंबर 2024 दिन मंगलवार को शहर कांग्रेस जनों ने 75 वाँ संविधान दिवस मेरठ तिराहा स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर मनाया। कांग्रेस जन शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल की अगुवाई में अंबेडकर प्रतिमा पर इकट्ठा हुए और अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने सभी को संविधान दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा हैं कि 26 नवंबर को संविधान दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि 26 नवंबर 1949 को संविधान को अनाधिकृत तौर पर लागू किया गया था। उन्होंने कहा कि 26 नवंबर को ही संविधान निर्माण समिति के वरिष्ठ सदस्य डॉ. सर हरिसिंह गौर का जन्मदिवस भी पड़ता है। इसलिए इसे संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।विधि विभाग कांग्रेस के जिला चेयरमैन रघुवीर सिंह एडवोकेट ने कहा कि भारतीय संविधान मसौदा समिति के अध्यक्ष डॉ. भीमराव आंबेडकर थे। भारतीय संविधान तैयार करने का बहुत बड़ा श्रेय बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को दिया जाता है। 

कांग्रेस जनों ने आंबेडकर प्रतिमा के निकट खड़े होकर देश के संविधान की रक्षा करने का प्राण लिया और कहा कि देश और प्रदेश की मौजूदा सरकार बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर जी के बनाए संविधान को कमजोर करने का भरपूर प्रयास कर रही हैं। लेकिन कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के बनाए संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। कांग्रेस के अन्य वक्ताओं ने कहा हैं कि देश का हर नागरिक अंबेडकर जी के बनाए संविधान का दिल से सम्मान करता हैं। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी सिराजुद्दीन, भरतलाल शर्मा, यशपाल सिंह, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, सुबोध शास्त्री, निसार खान, कुसुमलता, जस्सा सिंह, शहजाद, तुषार शर्मा, संदीप कुमार आदि लोग मौजूद रहे.!

    बाईट -शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe