Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

शेखपुरा: डीएम और एसपी छठ घाटों का किया निरीक्षण, दिया कई दिशानिर्देश।

 संवाददाता: रंजन कुमार 

डीएम और एसपी छठ घाटों का किया निरीक्षण, दिया कई दिशानिर्देश 

शेखपुरा जिला के डीएम आरिफ अहसन एवं पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी के द्वारा आगामी छठ पूजा को लेकर विभिन्न छठ घाटों पर जिला प्रशासन द्वारा की जा रही व्यवस्था की समीक्षा के क्रम में बरबीघा प्रखंड एवं नगर क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का दौरा किया गया। ज्ञातव्य हो कि 5 नवम्बर से लेकर 8 नवम्बर तक पूरे बिहार में छठ महापर्व मनाया जाना है। जिसके लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है। इसी क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा एक दिन पूर्व भी शेखपुरा के कई छठ घाटों पर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया गया था। उन्होने सभी छठ घाटों पर साफ-सफाई,पर्याप्त रोशनी,पेय जल की समुचित व्यवस्था सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का इंतजाम कर लेने का निदेश सभी संबंधित पदाधिकारियों को देते हुए इसे प्राथमिकता के आधार पर कर लेने को कहा। ज्ञात हो कि जिलास्तर से सभी घाटों पर सुरक्षा के मद्देनजर दंडाधिकारियों एवं पुलिस बल की तैनाती करने के अलावा वीडियोग्राफी करवाने का आदेश दिए है। नगर परिषद के पदाधिकारियो को सी॰सी॰टी॰वी॰ भी लगाने का निदेश दिया है। ज्यादा भीड़ भाड़ वाले जगह पर ड्रोन का भी सहारा लेने के लिए निर्देशित किया गया है। इसके अतिरिक्त महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए घाटों पर अलग अलग चेजिंग रूम की समुचित व्यवस्था भी करने को कहा गया है।

इसके अलावा नगर कार्यपालक पदाधिकारी को श्रद्धालुओं के सुविधा हेतु सभी छठ घाटों पर जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था की जानकारी देने के संबंध में फलैक्स लगाने को कहा गया है। कार्यपालक अभियंता,विद्युत प्रमंडल को भी निर्बाध बिजली की व्यवस्था करने को कहा गया है। सभी घाटों पर गोताखोर की प्रतिनियुक्ति भी करने को कहा गया है। घाट पर भीड़ को रोकने के लिए चिन्हित स्थल पर ही गाड़ियों को रोकने का आदेश का सख्ती से पालन कराने को कहा गया है। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, भूमि सुधार उप समाहर्ता सह जिला गोपनीय शाखा प्रभारीअनुमंडल पदाधिकारी,वरीय उप समाहर्ता सह-जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी नगर कार्यपालक पदाधिकारी प्रखंड एवं अंचल पदाधिकारी बरबीघा इत्यादि उपस्थिति थें।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe