Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

इटावा/जसवंतनगर: कार्तिक मास के नवमी तिथि को आंवला नवमी का पर्व।

 संवाददाता: एम.एस वर्मा, इटावा ब्यूरो चीफ, सोशल मीडिया प्रभारी, 6397329270

  मनोज कुमार जसवंतनगर


कार्तिक मास के नवमी तिथि को आंवला नवमी का पर्व 

जसवंतनगर (इटावा): कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को आंवला नवमी का त्यौहार मनाया गया. इस दिन आंवला की पूजा की गईं.इससे अखंड सौभाग्य आरोग्य व सुख की प्राप्ति होती है।  

    आंवला प्राचीन काल से ही स्वास्थ्य की दृष्टि से उपयोगी माना गया है प्रातः स्नान कर अमले के वृक्ष के नीचे पूर्व दिशा में बैठकर पूजा करते है पूजन के बाद आंवला के जड़ में दूध का अर्ध्य देना चाहिए कपूर बाती या शुद्ध घी की बाती से आरती करते हैं तथा सात बार वृक्ष की परिक्रमा करते हैं इसके बाद पेड़ के नीचे भोजन प्रसाद करते हैं।

         आंवले के वृक्ष में समस्त देवी-देवताओं का निवास होता है आंवले का वृक्ष साक्षात विष्णु का स्वरूप है। यह वृक्ष श्री विष्णु को अत्यंत प्रिय है। आंवला नवमी को इस वृक्ष के पूजन और दान से अक्षय सौभाग्य की प्राप्ति होती है। आंवला नवमी को इस वृक्ष के पूजन और दान से अक्षय सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस व्रत को आंवला नवमी, धात्री नवमी, कुष्मांड नवमी तथा अक्षय नवमी भी कहते हैं। इस दिन स्नान, पूजन, तर्पण तथा अन्ना के दान से अनंत फल मिलता है। पद्यपुराण में वर्णन है कि आंवला वृक्ष साक्षात विष्णु का ही स्वरूप है। यह विष्णु भगवान को प्रिय है और इसके स्मरण मात्र से गोदान के बराबर फल मिलता है। यह सदा ही सेवन के योग्य है। कहा गया है कि इस वृक्ष के मूल में विष्णु, ऊपर ब्रह्मा, स्कंद में रुद्र, शाखाओं में मुनिगण, टहनियों में देवता, पत्तों में वसु, फूलों में मरुद्रण तथा फलों में प्रजापति विद्यमान होते हैं। कार्तिक महात्म्य में आई कथा बताती है कि पार्वतीजी के श्राप के कारण भगवान विष्णु आंवला वृक्ष के रूप में परिणत हुए। आंवले को अमृतफल भी कहा जाता है। यह वैज्ञानिक रूप से भी आंवला स्वास्थ्यवर्द्धक है।

इस दिन किए गए व्रत, दान एवं विप्र को भोजन कराने से संतान प्राप्ति होती है। पुराणों के अनुसार अक्षय या आंवला नवमी को आंवले की पूजा से बहुत फल प्राप्त होते हैं। इस दिन गाय, सुवर्ण, पृथ्वी, कुष्मांड और वस्त्रादि का दान करने से उच्च पद की प्राप्ति होती है और महापापों से मुक्ति मिलती है।

पितृदोष के निवारण तथा पितरों के उद्धार के निमित्त भी कुम्हड़े का दान ही श्रेष्ठ है। यदि घर में बीमारी का प्रकोप हो तो धर्मस्थल में पके हुए कुष्मांड का दान करना चाहिए। अक्षय नवमी को ही विष्णु भगवान ने कुष्माण्डक दैत्य को मारा था और उसके रोम से कुष्माण्ड की बेल हुई। इसी कारण कुष्माण्डका दान करने से उत्तम फल मिलता है। इसमें गन्ध, पुष्प और अक्षतों से कुष्माण्ड का पूजन करना चाहिए।
विधि विधान से तुलसी का विवाह कराने से कन्यादान तुल्य फल मिलता है। अक्षय नवमी को आंवला पूजन स्त्री जाति के लिए अखंड सौभाग्य और पेठा पूजन से घर में शांति, आयु एवं संतान वृद्धि होती है। पुराणाचार्य कहते हैं कि आंवला त्योहारों पर खाए गरिष्ठ भोजन को पचाने और पति-पत्नी के मधुर सबंध बनाने वाली औषधि है।

आंवला नवमी या अक्षय नवमी के दिन द्वापर युग का प्रारंभ हुआ था। आंवले के वृक्ष में समस्त देवी-देवताओं का निवास होता है। 

आंवला नवमी की पूजा के दिन महिलाएं सुबह से ही स्नान ध्यान कर आंवला के वृक्ष के नीचे पूर्व दिशा में मुंह करके बैठती हैं। इसके बाद वृक्ष की जड़ों को दूध से सींच कर उसके तने पर कच्चे सूत का धागा का धागा लपेटा जाता है। तत्पश्चात रोली, चावल, धूप दीप से वृक्ष की पूजा की जाती है। महिलाएं आंवले के वृक्ष की सात परिक्रमाएं करके ही भोजन करती हैं। जिसके प्रभाव से मनुष्य रोगमुक्त होकर दीर्घायु बनता है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe