Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

इटावा: सिर फ़िरे प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू से किये कई वार थर्राया इटावा।

 संवाददाता: एम.एस वर्मा, इटावा ब्यूरो चीफ, सोशल मीडिया प्रभारी, 6397329270

सिर फ़िरे प्रेमी ने प्रेमिका पर चाकू से किये कई वार थर्राया इटावा.

प्रेमिका का हुआ रिश्ता नाराज हुआ प्रेमी, प्रेमिका पर कर दिया चाकुओं से हमला


इटावा में एक प्रेमी के द्वारा प्रेमिका के ऊपर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया गया। हमला किए जाने के बाद युवती घायल हो गई जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराने का काम किया गया।

सड़क पर प्रेमी ने प्रेमिका पर किया हमला

इटावा के कोतवाली इलाके में उसे समय सनसनी फैल गई जब एक प्रेमी के द्वारा अपनी प्रेमिका के ऊपर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भागने की कोशिश कर रहा था तभी आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।


वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहां पर आरोपी युवक को हिरासत में लेते हुए घायल युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराने का काम किया गया।

घटना के बारे में युवती की बहन ने दी जानकारी

कोतवाली इलाके में लड़की के ऊपर चाकू से हुए हमले के मामले में लड़की की छोटी बहन ने जानकारी देते हुए बताया है कि मैं और मेरी बहन किसी काम से बाजार जा रहे थे तभी अचानक से एक लड़का आता है और मेरी बहन से कहता है कि तुमने मुझसे बात करना क्यों बंद कर दिया। इतने में मेरी बहन उन्हें जवाब देती है और कुछ देर बाद वह मेरी बहन के पीठ और पेट पर चाकू से हमला कर देता है। इसके बाद मैं रोने लगती हूं तो आसपास के लोग मौके पर आती है और आरोपी को गिरफ्तार कर लेते हैं। वही बताया कि कि वह कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत मकसूदपुरा मोहल्ले की रहने वाली है। मेरी बहन की कुछ समय पहले शादी पक्की हो गई थी इसी को लेकर वह नाराज था और उसने हमला किया।


एसएसपी ने मामले को लेकर दी जानकारी

घटना को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया है कि कोतवाली इलाके में एक युवक के द्वारा एक युवती के ऊपर चाकू से हमला किया गया था। इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को उसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। वही इस हमले में घायल हुई लड़की को लेकर बताया जा रहा है कि उसकी हालत बेहतर है।



   बाइट- संजय कुमार वर्मा (एसएसपी)

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe