Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

इटावा/जसवंतनगर: सरकार ने पहली बार गेंहू के बीज पर पचास फीसदी नगद छूट की योजना चलाई।

 संवाददाता: एम.एस वर्मा, इटावा ब्यूरो चीफ, सोशल मीडिया प्रभारी, 6397329270

  मनोज कुमार जसवंतनगर


जसवंत नगर । सरकार ने पहली बार गेंहू के बीज पर पचास फीसदी नगद छूट की योजना चलाई है। किसानों को इस योजना का भरपूर लाभ उठाना चाहिए। गेंहू के चुनिंदा किस्मों के बीज यहां ब्लॉक परिसर स्थित राजकीय बीज भंडार पर उपलब्ध हैं और उसे खरीदने में किसान काफी दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

           यह जानकारी देते हुए सहायक विकास अधिकारी कृषि बलवीर सिंह ने बताया कि राजकीय बीज भंडार पर प्रमाणित एवं आधारीय दोनों तरह के बीज उपलब्ध हैं। गेंहू की प्रजाति डी बी डबल्यू 303 एवं डी बी डबल्यू 222 का स्टॉक उपलब्ध है। ब्लॉक जसवंत नगर को 580 कुंटल प्रमाणित बीज तथा 60 कुंटल आधारीय बीज का लक्ष्य प्राप्त है । प्रमाणित बीज का मूल्य 4395 रू तथा आधारीय बीज का मूल्य 4595 रू रखा गया है। किसानों को यह बीज आधे दामों पर उपलब्ध होगा क्योंकि प्रदेश सरकार द्वारा गेंहू के इन बीजों पर 50 प्रतिशत का नगद अनुदान दिया जा रहा है। इच्छुक किसान शीघ्र योजना का लाभ उठाते हुए बीज क्रय करें।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe