Type Here to Get Search Results !
विज्ञापन
    TTN24 न्यूज चैनल मे समस्त राज्यों से डिवीजन हेड - मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर- बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें - +91 9956072208, +91 9454949349, ttn24officialcmd@gmail.com - समस्त राज्यों से चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने लिए शीघ्र सम्पर्क करें..+91 9956897606 - 0522' 3647097

रामगढ़/झारखंड: महिलाओं को विधान से समाधान का प्रशिक्षण दिया गया।

 संवाददाता: नेशनल हैंड अधिवक्ता राजेश कुमार 


 


महिलाओं को विधान से समाधान का प्रशिक्षण दिया गया

 जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रामगढ़ के तत्वावधान में एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रामगढ़ के मार्गदर्शन में शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय रामगढ़ में रामगढ़ प्रखंड के महिलाओं को "विधान से समाधान" विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार रामगढ़ के सचिव श्री अनिल कुमार तथा पैनल अधिवक्ता श्रीमती मंजूरी चाकी एवं बीबी जाहिदा खातून ने रामगढ़ प्रखंड के विभिन्न विभाग से आई हुई महिलाओं को प्रशिक्षण दिया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में रामगढ़ प्रखंड की महिला शिक्षिकाएं, आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहिया दीदी, जेएसएलपीएस की महिलाएं एवं पारा लीगल वॉलिंटियर महिलाओं ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में निम्नलिखित विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया 
घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, महिलाओं के प्रति क्रूरता, यौन उत्पीड़न, बलात्कार, दहेज के लिए मृत्यु, मानव तस्करी, एसिड अटैक, अपहरण, विदेश से लड़की या लड़के का आयात निर्यात, प्रासंगिक सरकारी योजनाएं, वित्तीय साक्षरता और कौशल विकास योजनाएं, महिलाओं की शिकायतों के समाधान में एनसीडब्ल्यू के भूमिका और कार्य,

महिलाओं की शिकायतों के समाधान में नालसा की भूमिका और कार्य, महिलाओं की शिकायतों के समाधान में नालसा की भूमिका और कार्य, आदि के संदर्भ में प्रशिक्षित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार व्यवहार न्यायालय रामगढ़ के कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe