Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

रांची: हिन्दू नारी का आत्मबल जागरण - शस्त्रपूजन का उद्देश्य: वीरेन्द्र विमल

संवाददाता: नेशनल हैंड अधिवक्ता राजेश कुमार 



विश्व हिंदू परिषद ,रांची महानगर 

हिन्दू नारी का आत्मबल जागरण - शस्त्रपूजन का उद्देश्य -वीरेन्द्र विमल

"हिन्दू नारी अबला नहीं सबला है। वह यदि श्रद्धा है, तो शक्तिस्वरूपा भी है। जैसे भगवती दुर्गा ने समस्त देवताओं की शक्ति आत्मसात् कर संपूर्ण दुर्जेय दैत्यों का संहार किया था; उसी प्रकार आज आवश्यकता है, हिन्दू नारी जाति, भाषा, प्रान्त, वर्ग, आदि भेदों में विभाजित हिन्दू शक्ति को एकत्र कर राष्ट्र, धर्म, संस्कृति एवं समाज की सुरक्षा हेतु कटिबद्ध हो। इसी कार्य हेतु विश्व हिन्दू परिषद द्वारा दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति का गठन किया गया है।"--- उक्त विचार विहिप के झारखंड- बिहार के क्षेत्र मंत्री वीरेन्द्र विमल ने शस्त्र पूजन कार्यक्रम में माता बहनों को संबोधित करते हुये व्यक्त किया। दुर्गावाहिनी का शस्त्र पूजन कार्यक्रम आज गुरुगोविन्द सिंह नगर के देवी मंडप पथ स्थित हेसल अखाड़ा श्री हनुमान मंदिर में आयोजित था। कार्यक्रम में पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्या देवी होलकर की त्रिशताब्दि तथा गोंडवाना की महारानी दुर्गावती की पंचशताब्दी के उपलक्ष में उनको श्रद्धांजलि देते हुये उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेऱणा ग्रहण करने का संकल्प लिया गया।


शस्त्रपूजन में केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ तथा विहिप के प्रान्त अध्यक्ष चन्द्रकान्त रायपत विशेष रूप से उपस्थित हुये। शस्त्रपूजन के बाद एक शोभायात्रा अखाड़ा हनुमान मंदिर से निकलकर जतरा मैदान होते हुये पिस्का मोड़ स्थित विश्वनाथ शिव मंदिर गई और वहाँ से देवी मंडप होकर वापस लौटी। कार्यक्रम में मातृशक्ति की दीपारानी, उषा सिंह, कलावती देवी, पुष्पा देवी, रेणु अग्रवाल, फूलकुमारी, नीतू सिंह, लीला बड़ाईक, पार्वती देवी, नीलम देवी, मधु सिंह, भोला राम, बद्री झा, दिनेश कुमार, अनिल पाठक, शशि वर्मा, अनिल चौरसिया, सहित बड़ी संख्या में महिला पुरुष सहभागी हुये। दुर्गा चालीसा तथा हनुमान चालीसा पाठ एवं आरती के बाद कार्यक्रम संपन्न हुआ।

   भवदीय

    वीरेन्द्र विमल

क्षेत्र मंत्री, विश्व हिन्दू परिषद

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe