Type Here to Get Search Results !
BREAKING

फतेहपुर: भाकियू अराजनैतिक ने मनाई किसान नेता की जयंती।

 संवाददाता: सुनील गुप्ता 


भाकियू अराजनैतिक ने मनाई किसान नेता की जयंती

गोष्ठी में स्व.महेंद्र सिंह टिकैत के संघर्षों को किया याद

फतेहपुर, किसानों के मसीहा कहे जाने वाले महेंद्र सिंह टिकैत की 89 वीं जयंती नहर कालोनी परिसर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने धूमधाम से मनाई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। गोष्ठी में वक्ताओं ने किसानों के हित में उनके द्वारा किए गये संघर्षों को याद किया। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम की अध्यक्षता में जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। किसान नेताआें ने सर्वप्रथम स्व. महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित करते भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारी।

महेंद्र सिंह टिकैत के चित्र पर पुष्प अर्पित किए तत्पश्चात गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके संघर्षों को याद किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि किसान नेता स्व. महेंद्र सिंह टिकैत ने किसानों के हित में कई संघर्ष किए। उन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा,

लेकिन उन्होने किसानों के हक की आवाज हमेशा बुलंद की। उनके बताये गये रास्ते पर चलकर ही यह संगठन चल रहा है। किसानों के हक एवं हकूक की लड़ाई यह संगठन हमेशा लड़ेगा। इस मौके पर तमाम नेता व किसान मौजूद रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe