Type Here to Get Search Results !
BREAKING

इटावा/जसवंतनगर: लक्ष्मण ने मायावी इंद्रजीत का किया वध।

संवाददाता: एम.एस वर्मा, इटावा ब्यूरो चीफ, सोशल मीडिया प्रभारी, 6397329270

  मनोज कुमार जसवंतनगर


जसवंतनगर/इटावा

विश्व प्रसिद्ध रामलीला में आज मेघनाद वध लीलाओ का आयोजन किया गया आज दोपहर से ही नगर की सड़कों पर रावण दल की सेना युद्ध मैदान में उतरी,रामलीला मैदान से निकली सेना मुख्य बाजार छोटा चौराहा, पंसारी बाजार जैन बाजार होते हुए 

कटरा पुख्ता नरसिंह मंदिर भगवान श्री राम के निवास स्थान पहुँची वहाँ से राम की सेना से दशानन मेघनाद का युद्ध होता है। भीषड युद्ध में खूब तीर तलवार, चलते है।
यहाँ जैन बाजार लोहा मंडी में नवयुवकों द्वारा दशानन ओर मेघनाद की आरती की गई जिसमे फैज खाँन,विवेक गुप्ता,तरुण जैन,जयंत बौद्ध, शिवम जैन,तुषार गुप्ता,रजत गुप्ता,विकास गुप्ता, आकाश गुप्ता, सुबोध जैन आदि की उपस्थिति रही।
मेघनाद अपनी कुल देवी निकुंभला की पूजा करने के लिए गुप्त स्थान पर चला जाता है जिससे कि वह अजेय हो जाये यह बात राम दल को पता पड़ती हैं वैसे ही विभीषण की सहायता से वानर सेना हनुमान ,सुग्रीव जामवंत सहित लक्ष्मण कुल देवी मंदिर पहुँच टूट पड़ते है
और तांत्रिक यज्ञ को विध्वंस कर देते हैं। यज्ञ विध्वंस होते ही भीषड महासंग्राम होता है।लक्ष्मण और इंद्रजीत दोनो ओर से तीर तलवार व अस्त्र चलते हैं। इंद्रजीत बारी -बारी से ब्रह्मास्त्र, भगवान शिव का पाशु पात ,नारायण चक्र चलाते लेकिन एक भी अस्त्र लक्ष्मण के ऊपर नहीं चलते ये देख इंद्रजीत को भान हो जाता है।यह कोई साधारण मानव नही है ये स्वयं भगवान ही है। वीर मायावीर पिता भक्त इंद्रजीत युद्ध मे लड़ते हुए वीर गति को प्राप्त हो जाता है।सभी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जयजयकार करते हैं।
आज रास्ते की लड़ाई में दशानन के पात्र के रूप में

 अंकित पाठक ने जमकर युद्ध कला का प्रदर्शन किया जबकि मेघनाद की भूमिका मे मनी गुप्ता रहें।    

इस दौरान कार्यकारीअध्यक्ष हीरालाल गुप्ता, प्रबंधक राजीव गुप्ता बबलू, उप प्रबंधक, ठाकुर अजेंद्र सिंह गौर, राजेंद्र गुप्ता एडवोकेट, ,उमाशंकर, रामनरेश यादव पप्पू, राजीव माथुर,विवेक रतन पांडे,डॉक्टर पुष्पेंद्र पुरवार , विशाल गुप्ता , तरुण मिश्रा, निखिल गुप्ता,शुभ गुप्ता प्रभाकर दुबे, प्रण उर्फ टीटू दुबे, आदि रास्ते से लेकर मैदान तक युद्ध लीलाओं की व्यवस्था की देख रेख की.  आदित्य कटारे राम,गोपाल वाजपेई लक्ष्मण और श्रेयश मिश्रा हनुमान के पात्र बने थे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe