Type Here to Get Search Results !
BREAKING

इटावा/जसवंतनगर: दो जिलों के बॉर्डर पर स्थित कचौरा घाट यमुना नदी के पुल से 25 वर्षीय महिला ने लगाई छलांग।

संवाददाता: एम.एस वर्मा, इटावा ब्यूरो चीफ, सोशल मीडिया प्रभारी, 6397329270

  मनोज कुमार जसवंतनगर


इटावा/जसवंतनगर

दो जिलों के बॉर्डर पर स्थित कचौरा घाट यमुना नदी के पुल से 25 वर्षीय महिला ने लगाई छलांग

29सितंबर व 6अक्टूबर को भी कूद चुके हैं यमुना नदी में दो लोग

 जसवंतनगर। सोमवार की अलख सुबह में दो जिले बॉर्डर पर स्थित कचौरा घाट यमुना नदी पुल से एक 25वर्षीय महिला ने ग्रह क्लेश के चलते पुल पर पहुँच कर अचानक नदी में छलांग लगा दी,जिसने देखा वह घटना की और दौड़ पड़ा मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।जिस जगह पर महिला कूदी है उसी पॉइन्ट पर29सितंबर को एक युवक कूदा था उसके बाद बीते दिवस 6अक्टूबर दिन रविवार भी एक किशोर कूद कर लापता हो गया था।

बताते चलें सोमवार की सुबह आगरा जिले के बाह तहसील के गाँव कचौरा घाट के रहने वाले अमित कुमार की 25 वर्षीया पत्नी रेखा का पारिवारिक ग्रह क्लेश के चलते आत्महत्या करने के उद्देश्य से यमुना नदी में कूद कर लापता हो गई है घटना के बाद पुलिस ने महिला की तलाश शुरू की, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसका पता नहीं चल सका है। जहाँ से महिला यमुना नदी में कूदी है वह स्थान पर दो जिलों के बॉर्डर पर बलरई व चित्राहाट थानों के सीमा के मध्य पड़ता है, जिससे थाना बलरई और चित्राहट दोनों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची हुई है बीते दिवस यमुना नदी में कूदे किशोर की तलाश पुलिस करने में लगी हुई थी उसके लिए सर्च ऑपरेशन चला रही थी।


तब तक अलख सुबह एक महिला और कूद गई घटनास्थल बलरई व चित्रहाट दो थानों की सीमा के मध्य पड़ता है, जिससे थाना बलरई और चित्रहाट दोनों थानोंकी पुलिस मौके पर है। इस बारे में बलरई थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया है कि घटना बलरई थाना क्षेत्र में नहीं घटी फिर भी लापता किशोर और महिला की खोजबीन करने में आगरा पुलिस के साथ सहयोग में जुटी है। वहीँ चित्रहाट थाना प्रभारी रुद्र प्रताप सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हम लोग बीते दिवस रविवार को यमुना नदी में कूदे 17वर्षीय किशोर को ढूढ़ने में लगे हुए थे सुबह खोजबीन शुरू भी नहीं कर पाई थी तब तक एक महिला के कूदने की सूचना मिल गई अब दोनों जिलों की पुलिस किशोर और महिला रेखा की खोजबीन करने में जुट गई है रेखा देवी के दो बच्चे हैं जिनमें से एक लड़का और एक लड़की है।अभी पिछले सप्ताह 29सितंबर को भी एक युवक कूद गए था जिसका शव15वी वाहिनी पीएसी आगरा ने16किलोमीटर दूर पर बरामद किया था।सोमवार की दोपहर में28वीं वाहिनी पीएसी इटावा की टीम खोजवीन करने में जुटी हुई है लेकिन अभी तक किशोर और महिला का कोई सुराग नहीं लगा है क्योंकि यमुना नदी में पानी का वहाव तेज होने के कारण काफ़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe