Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

इटावा/जसवंतनगर: माता सीता ने मर्यादा रेखा की पार,साधू भेष धारण कर रावण ने किया माता सीता का किया हरण।

संवाददाता: एम.एस वर्मा, इटावा ब्यूरो चीफ, सोशल मीडिया प्रभारी, 6397329270

  मनोज कुमार जसवंतनगर

माता सीता ने मर्यादा रेखा की पार ,साधू भेष धारण कर रावण ने किया माता सीता का किया हरण

जसवंतनगर/इटावा

आज सोमवार को जसवंतनगर की विश्व प्रसिद्ध रामलीला महोत्सव में मारीच वध, सीता हरण की लीला का मंचन किया गया। राामलीला में सीता हरण की लीला को देखने के लिए पूरा लीला ग्राउंड खचाखच भरा हुआ था


रामलीला मैदान में जैसे ही भगवान श्रीराम का रथ पहुँचा वैसे ही लीला का मंचन शुरू हो गया। पंचवटी में सीता सोने का मृग देखकर उसको लाने के लिए राम से कहती है। राम सोने के मृग के पीछे जाते है।

जैसे ही राम मृग मारीच पर बार छोड़ते है, तो वह राम-राम कहकर पुकारता है। अनहोनी की आशंका से सीता लक्ष्मण से राम की खोज करने के लिए भेजती है। लक्ष्मण सीता की रक्षा हेतु एक लक्ष्मण रेखा खींचते है और सीता की आज्ञा से श्रीराम की खोज में चले जाते है। रावण साधु का वेश बनाकर सीता से भिक्षा मांगता है।

माता सीता अंदर से ही रावण को भिक्षा देती है, लेकिन रावण अंदर से भिक्षा लेने की मना कर देता है रावण कहता है।भिक्षा देनी हो तो बाहर आकर दो, घर आये साधु को नीच की भांति साधु का अपमान कर रही हो में त्रिकाल दर्शी हूँ और अभी तुम्हारे पति हिरण के पीछे भाग रहे थे इतना सुन सीता माता मर्यादा की सीमा को लांघ देती है।, वैसे ही रावण उनका हरण कर लेता है।

रावण सीता को वायु मार्ग से लंका ले जा रहा होता है, तब जटायु राज रावण को रोकने का प्रयास करते है। लेकिन रावण जटायु के पंख काट देता है।
जब राम और लक्ष्मण लौटते है, तो सीता माता को कुटिया में न पाकर अनहोनी की आशंका व्यक्त करते है। राम, लक्ष्मण सीता की खोज में निकल जाते है। जहॉ जटायु राज श्री राम को बताते है कि रावण ने सीता का हरण कर लिया हैै। जटायु राम की गोद मे प्राण त्याग देते है
राम व लक्ष्मण व सीता की खोज में वन-वन भटकते व विलाप करते किष्किधा पर्वत पहुंचे। यहाँ पर कबंध राक्षस से राम का सामना होता है तथा युद्ध के बाद राम कबंध का वध कर देते हैं इसके बाद उनकी मुलाकात किष्किंधा के वानर राज सुग्रीव से होती है।
सुग्रीव अपनी व्यथा बताते हैं और राम उन्हें अपना मित्र बना लेते हैं। उसके बाद हनुमान जी से भी  वहीं पर पहली मुलाकात होती है। दोनों का मिलाप देख दर्शक भावुक हो गए।

 रामलीला में आज रावण के पात्र आज प्रभाकर दुबे , एवं सीता के पात्र के प्रशांत पाठक,हनुमान श्रेयष मिश्रा रहे।

इस दौरान मेला समिति के पदाधिकारी प्रबंधक राजीव गुप्ता बबलू,ठाकुर अजेन्द्र सिंह गौर कार्यकारी अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता,रतन पांडेय,दशानन सैन्य छावनी इंचार्ज निखिल गुप्ता,पात्र साज सज्जा प्रमुख प्रभाकर दुबे,प्रण दुबे टीटू,विपिन कश्यप, विशाल गुप्ता,आदि की उपस्थित उलेखनीय रही।
ये है संजू जो कि जसवंतनगर रामलीला में शूर्पणखा का किरदार निभाते हैं

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe