Type Here to Get Search Results !
BREAKING

फतेहपुर: पूर्व सैनिक संयुक्त संगठन ने मनाया चौथा स्थापना दिवस।

 संवाददाता: सुनील गुप्ता

पूर्व सैनिक संयुक्त संगठन ने मनाया चौथा स्थापना दिवस

फतेहपुर। जिले के वी आई पी रोड स्थित मौर्य भवन में पूर्व सैनिक संयुक्त संगठन का चौथा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिला इकाई के पदाधिकािरयों व सदस्यों का माला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। तत्पश्चात संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने पर भी चर्चा की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कैप्टन हरिशंकर सिंह चौहान ने की। अतिथियों में प्रदेश अध्यक्ष एवं संस्थापक कै0 एसके दीक्षित उन्नाव, प्रदेश महासचिव नरेंद्र सिंह फौजी रायबरेली, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा उन्नाव, प्रदेश आडिटर एवं जिला प्रभारी उन्नाव हरिपाल यादव, क्षेत्रीय अध्यक्ष मध्य क्षेत्र एवं उन्नाव अध्यक्ष मुनेश्वर सिंह, जिलाध्यक्ष रायबरेली धर्मेन्द्र कुमार यादव व सचिव अशोक कुमार यादव, रामाशीष वर्मा ने शिरकत की।

सर्वप्रथम बाहर से आए अतिथियों का स्वागत सम्मान बैग, प्रतीक चिन्ह व फूल-माला के साथ किया, तत्पश्चात अतिथियों ने जिला इकाई के पदाधिकारियों व सदस्यों का माला पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया। उसके उपरान्त नए सदस्यों को संगठन की सदस्यता दिलाई गई।

सितंबर माह में पड़ने वाले पूर्व सैनिकों का जन्मदिन केक काटकर एवं माला पहनाकर मनाया गया। अंत में भोजन की व्यवस्था की गई।

इस मौके पर फतेहपुर के सचिव कै0 मेवालाल वर्मा, सूबेदार सुरेंद्र सिंह कछवाह, नायब सूबेदार राम सिंह यादव, एमएल यादव, राम प्रकाश कुशवाहा, राम किशोर बाजपेयी, नायक अजय कुमार सिंह, अयोध्या प्रसाद, राम प्रताप सिंह भदौरिया, धर्मपाल सिंह, शाकिर अली, सीवी शुक्ला भी मौजूद रहे।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe