Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

देवेन्द्रनगर/पन्ना: सरस्वती विद्यालय देवेंद्र नगर में छात्र-छात्राओं ने श्रृंखला के साथ ली स्वच्छता की शपथ।

 संवाददाता: अंकित गुप्ता,9479460511

सरस्वती विद्यालय देवेंद्र नगर में छात्र-छात्राओं ने श्रृंखला के साथ ली स्वच्छता की शपथ 

स्वच्छता मानव जीवन की एक महत्वपूर्ण आदत है, जो विकास में सहायक होती है। भारत सरकार के तत्वाधान में सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवेंद्रनगर में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


इस कार्यक्रम में छात्रों ने मानव श्रृंखला बनाई और स्वच्छता की शपथ ली। प्राचार्य श्री पूरन सिंह जी ने भैया-बहनों को स्वच्छता का महत्व समझाते हुए कहा कि यह सिर्फ व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सामुदायिक प्रयास भी है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे अपने घरों, विद्यालयों और क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखें।

इस अवसर पर आचार्य परिवार ने प्रांगण की साफ-सफाई कि जिसमे स्व प्रेरणा से भैया - बहिनों ने भी योगदान दिया, जो सभी के लिए प्रेरणादायक था।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने न केवल सफाई की, बल्कि अपने साथी छात्रों और समुदाय को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

उनका यह प्रयास एक स्वस्थ और स्वच्छ समाज के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से स्वच्छता का संदेश फैलता है और सभी को मिलकर एक स्वच्छ वातावरण बनाने के लिए प्रेरित करता है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe