Type Here to Get Search Results !
BREAKING

उज्जैन: उज्जैन में दीवार गिरने से हुई मृत्यु के संबंध इतने पर गिरी गाज।

 संवाददाता: गोपाल आंजना


उज्जैन में दीवार गिरने से हुई मृत्यु के संबंध इतने पर गिरी गाज 

उज्जैन में दीवार गिरने से हुई मृत्यु के संबंध इतने पर गिरी गाज 

पुलिस विभाग ने थाना प्रभारी थाना महाकाल अजय वर्मा और बीट प्रभारी उप निरीक्षक भरत सिंह निगवाल की लापरवाही पाए जाने से दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया वही नगर पालिका निगम ने 

अतिक्रमण हटाने में लापरवाही पर उपयंत्री और विशेष गैंग प्रभारी नगर निगम तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया 

महाकाल क्षेत्र के सुरक्षा अधिकारी प्लाटून कमांडर श्री दिलीप बामनिया को भी निलंबित कर दिया।

उज्जैन श्री महाकालेश्वर मंदिर के आसपास के क्षेत्र में अस्थाई अतिक्रमण हटाने के कार्य में लापरवाही पर उज्जैन कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह के निर्देशानुसार 

 निगम आयुक्त श्री आशीष पाठक द्वारा आदेश जारी कर प्र.उपयंत्री नगर निगम श्री गोपाल बोयत एवं विशेष गैंग प्रभारी श्री मनीष बाली को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। वहीं महाकाल मंदिर के सुरक्षा अधिकारी प्लाटून कमांडर श्री दिलीप बामनिया भी निलंबित किया गया है।

      जारी आदेशानुसार प्र.उपयंत्री एवं विशेष गैंग प्रभारी नगर निगम को सम्पूर्ण महाकाल क्षेत्र से अस्थाई अतिक्रमण हटाने के दायित्व सौंपे गए थे। कार्य के प्रति लापरवाही से शुक्रवार को महाकाल मंदिर के समीप दीवार के पास अस्थाई अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वाले व्यवसायियों पर दीवार गिरने से दो व्यक्तियों की उक्त दुर्घटना में मृत्यु हुई और अन्य व्यक्ति भी घायल हुए हैं। जिसके कारण लापरवाही प्रतिपादित होने से प्र.उपयंत्री नगर निगम श्री बोयत एवं विशेष गैंग प्रभारी नगर निगम श्री बाली को आपको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe