Type Here to Get Search Results !
BREAKING
विज्ञापन
TTN24 न्यूज चैनल समस्त राज्यों से डिवीजन हेड, मार्केटिंग हेड एवं ब्यूरो रिपोर्टर बनने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208, +91 9454949349, ✉️ ttn24officialcmd@gmail.com — साथ ही चैनल की फ्रेंचाइजी एवं TTN24 पर स्लॉट लेने के लिए संपर्क करें — 📞 +91 9956897606 — ☎️ 0522 3647097 | आपका पसंदीदा हिंदी न्यूज चैनल TTN24 अब उपलब्ध है सभी डिजिटल केविल नेटवर्क पर — जिओ टीवी, जिओ फाइबर चैनल नंबर 543, टाटा प्ले चैनल नंबर 2075, E-star डिजिटल केविल चैनल नंबर 201, DTH लाइव टीवी, स्मार्ट टीवी, एवं सभी एंड्रॉइड बेस्ड ओटीटी प्लेटफार्म एवं यूट्यूब फेसबुक Live 24x7. चैनल से जुड़ने के लिए शीघ्र संपर्क करें — 📞 +91 9956072208 | Head Office : llnd Floor Regency Tower, Shivaji Marg, Hussainganj, Lucknow (U.P.) 226018. Managing Director : Avneesh Dwivedi — 📞 +91 9956072208, +91 9794009727. समाचार, विज्ञापन एवं चैनल में किसी प्रकार की शिकायत एवं सुझाव के लिए कॉल करें — 📞 +91 9956072208

कन्नौज: कन्नौज कांड पर सीएम योगी इशारों में कह गए ये बड़ी बात, बोले- नवाब ब्रांड इनका असली चेहरा।

 


कन्नौज कांड पर सीएम योगी इशारों में कह गए ये बड़ी बात, बोले- नवाब ब्रांड इनका असली चेहरा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को बरनाहल में विभिन्न योजनाओं के पात्रों को ऋण वितरण के साथ ही छात्र-छात्राओं को टैबलेट बांटने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 68 करोड़ परियोजनाओं का लोकार्पण किया। सीएम योगी ने कहा कि मैनपुरी ऋषियों और स्वतंत्रता सेनानियों की भूमि है। सवाल करते हुए कहा कि मैनपुरी जो कभी वीवीआईपी था, वो क्यों पिछड़ गया? मैनपुरी पहचान की मोहताज रही। ये जिसने किया अराजकता उनके डीएनए में है।

प्रदेश के मुखिया ने कहा कि कन्नौज का नवाब ब्रांड इनका असली चेहरा है। वसूली में चाचा और भतीजे समान भागीदार होते थे। प्रदेश को सपा ने दंगों में झोंक दिया था। सरकारी धन की लूट की गई। नौकरियों में फर्जीवाड़ा किया गया। 2017 के पहले हर नौकरी बिकती थी। वसूली में चाचा और भतीजा समान भागीदार होते थे। ज्यादा वसूली पर भतीजा सब ले जाता था। इन्हें मैनपुरी या इटावा की नहीं अपनी चिंता थी। इन लोगों ने विदेशो में द्वीप खरीद लिए हैं। हमें तो उत्तर प्रदेश में रहना है। चाचा की आदत है धक्का खाकर पड़े रहना, लेकिन जनता धक्के नहीं खाएगी।


सीए योगी ने कहा कि आज प्रदेश में लूट या अपहरण नहीं होता है। आज अगर कोई ऐसी कोशिश करेगा तो आने वाली 7 पीढ़ियों को सबक सिखाने वाली कार्रवाई होती है। उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं विकसित राज्य है। 2017 के पहले मैनपुरी के लोगों को शक की निगाहों से देखते थे। यहां के लोगों को होटल नहीं मिलते थे। आज ऐसा नहीं है। मैनपुरी के लोगों के पास पहचान का संकट नहीं है। उत्तर प्रदेश को इंफ्रास्ट्रक्चर का मोडल बना दिया है। 40 लाख करोड़ का निवेश उत्तर प्रदेश में होने जा रहा है। 2017 में उत्तर प्रदेश 7वीं अर्थव्यवस्था थी आज दूसरी पर आ गई है। अब इसे नंबर 1 बनाएंगे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी में धाम बना है। अयोध्या में रामलला का मंदिर बन गया है। मथुरा में युद्ध स्तर पर काम आगे की ओर बढ़ रहा है। सपा ने जन्माष्टमी के आयोजन पर रोक लगा दी थी। भाजपा सरकार बनी तो धूमधाम से जन्माष्टमी मनाने का आदेश दिया गया। आज सभी 1585 थानों में जन्माष्टमी का आयोजन हुआ।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe