Type Here to Get Search Results !
BREAKING

इटावा/जसवंतनगर: थाना पुलिस ने 2 अभियुक्त गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किये हैं।

 संवाददाता: एम.एस वर्मा, इटावा ब्यूरो चीफ, सोशल मीडिया प्रभारी, 6397329270

  मनोज कुमार जसवंतनगर

जसवंतनगर : थाना पुलिस ने 2 अभियुक्त गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किये हैं।

थाना पुलिस द्वारा अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 2 अभियुक्तों को ग्राम सिरहौल मार्ग से गिरफ्तार किया है।


गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 1 अवैध तमंचा 12 बोर, 3 जिंदा कारतूस 12 बोर और 1 खोखा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया है।

थाना प्रभारी निरीक्षक राम सहाय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में रोहित तोमर व अंकुश तोमर निवासी ग्राम नगला उदय सिंह शामिल हैं। अंकुश तोमर का आपराधिक इतिहास रहा है, वह पहले भी कई मामलों में शामिल रहा है।

Youtube Channel Image
TTN24 | समय का सच www.ttn24.com
Subscribe